विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Allu Arjun Birthday: दिल जीत लेगी अल्लू अर्जुन की लव स्टोरी, ऐसे किया था पहली नजर वाले इश्क का इजहार

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 08 Apr 2023 07:11 AM (IST)

Allu Arjun Birthday साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज किसी परिचय के मोहताज बनकर नहीं रह गए हैं। उनका नाम ही ...और पढ़ें

File Photo of Allu Arjun and Sneha Reddy. Photo Credit: Allu Arjun Instagram
File Photo of Allu Arjun and Sneha Reddy. Photo Credit: Allu Arjun Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Allu Arjun: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज पूरी दुनिया में मशहूर नाम बन गए हैं। 'पुष्पा' ने उनके स्टारडम में चार चांद लगा दिए। पैन इंडिया लेवल पर बनी यह फिल्म न सिर्फ जबरदस्त हिट हुई बल्कि, अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग बनी हुई है।

अल्लू अर्जुन ने अपनी अब तक की फिल्मों से दर्शकों का ढेर सारा मनोरंजन किया है। मगर क्या आप जानते हैं कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी दिलचस्प है। एक्टर ने आज से 12 साल पहले छह मार्च को स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। स्नेहा और अर्जुन की लव मैरिज है। एक नामी फैमिली से ताल्लुक रखने के बाद भी अल्लू अर्जुन के लिए स्नेहा के परिवार वालों को मना पाना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें खूब पापड़ बेलने पड़े थे।

इस तरह हुई थी अल्लू अर्जुन और स्नेहा की पहली मुलाकात

अल्लू अर्जुन और स्नेहा की पहली मुलाकात एक शादी में हुई थी। पहली ही नजर में अल्लू को स्नेहा पसंद आ गई थीं। हालांकि, वह उनसे कुछ कह पाने की ज्यादा हिम्मत नहीं जुटा पाए थे। किसी तरह दोनों के नंबर्स एक्सचेंज हुए, और बात शुरू हुई। उस वक्त स्नेहा अमेरिका से मास्टर्स की डिग्री पूरी कर भारत वापस लौटी थीं। वह एक बिजनेस फैमिली से आती हैं। स्नेहा जब तक भारत लौटीं, तब तक अल्लू फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुके थे।

एक्टर से शादी के लिए राजी नहीं थे परिवार वाले

अल्लू अर्जुन खुद भी नामी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राम चरण उनके कजिन हैं, जबकि चिरंजीवी उनके अंकल। इतने बड़े परिवार से होने के बाद भी अल्लू अर्जुन के लिए स्नेहा के परिवार वालों को मना पाना आसान नहीं था। जबकि, एक्टर की फैमिली इस शादी के लिए पांच मिनट में मान गई थी।

स्नेहा और अल्लू अर्जुन का एक दूसरे को लेकर पहली ही नजर में अट्रैक्शन था। एक बार बात शुरू हुई, तो धीरे-धीरे दोस्ती ने प्यार का नाम ले लिया। फिर बात आई परिवार को मनाने की, जिसके लिए स्नेहा के पेरेंट्स तैयार नहीं थे। दरअसल, स्नेहा के पेरेंट्स नहीं चाहते थे कि बिजनेस मैन की बेटी होकर वह एक्टर से शादी करें। मगर स्नेहा की जिद के आगे परिवार को हां कहना पड़ा। आज इस खूबसूरत कपल के दो बच्चे- अयान और अरहा हैं।