विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाबी इंडस्ट्री का चमकता सितारा कॉमेडियन Jaswinder Bhalla का निधन, 65 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Published: Fri, 22 Aug 2025 08:31 AM (IST)

पंजाब इंडस्ट्री से सुबह बेहद निराश करने वाली खबर आई। मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है। वह ...और पढ़ें

कॉमेडियन जस्विंदर भल्ला का मोहली में निधन (फोटो-इंस्टाग्राम)
कॉमेडियन जस्विंदर भल्ला का मोहली में निधन (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 65 साल थी एक्टर की उम्र
  2. कई पंजाबी फिल्मों में किया काम
  3. अस्पताल में ली आखिरी सांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 22 अगस्त को निधन हो गया। उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 65 वर्ष के थे।

पंजाब इंडस्ट्री में शोक की लहर

23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलौंगी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर से पंजाबी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से फैंस और साथी कलाकार सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर उनके सहयोगियों और प्रशंसकों की ओर से श्रद्धांजलि दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- चोर और मरीज की कहानी, हंस-हंसकर पेट में होगा दर्द... OTT पर आ रही कॉमेडी और थ्रिल से भरी फिल्म, रेटिंग 7.9

जसविंदर भल्ला की लोकप्रिय फिल्में

उन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब गुदगुदाया और लाखों दिलों पर राज किया। पंजाबी सिनेमा को उन्होंने अपने अभिनय से नए मकाम तक पहुंचाया। जसविंदर भल्ला पंजाबी सिनेमा में अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध थे और उन्हें पंजाबी फिल्म उद्योग के सबसे लोकप्रिय हास्य कलाकारों में से एक माना जाता था। फिल्मों में आने से पहले, 1980 और 1990 के दशक के अंत में वह अपने मंच प्रदर्शनों और हास्य एल्बमों के जरिए प्रसिद्धी हासिल की।

कॉमेडी का तड़का लगाने में माहिर

फिल्मों में, उन्हें उनकी सहायक हास्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता था, अक्सर वे ऐसे किरदार निभाते थे जो कहानी में हास्य और व्यंग्य का तड़का लगाते थे। साल 2012 में आई कैरी ऑन जट्टा पार्ट 1 और साल 2018 में आई कैरी ऑन जट्टा पार्ट 2 उनकी पॉपुलर फिल्मों में से एक हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Humble Motion Pictures (@humblemotionpictures)

इस मूवी में उन्होंने एडवोकेट ढिल्लों का किरदार निभाया था। इसके अलावा जट्ट एंड जूलियट, मिस्टर और मिसेज 420, यार अन्मुल्ले (2011) और मुंडेया तो बचके रहीं में भी उन्हें अपने दमदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। वह अपनी कॉमेडी सीरीज 'छनकटा' के लिए भी प्रसिद्ध थे, जो 1990 के दशक में पंजाब में घर-घर में मशहूर हो गई थी।

यह भी पढ़ें- Bharti Singh के साथ डेढ़ साल तक बस में होती रही गंदी हरकत, कॉमेडियन ने कहा- जब किसी ने कस कर पकड़ा...