Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Nick Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा की शादी में हो गई थी लड़ाई, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 10:19 AM (IST)

    Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनस (Nick Jonas) 1 दिसंबर को अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।

    Hero Image
    Priyanka Chopra, Nick Jonas, Priyanka Nick Anniversary

     नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनस (Nick Jonas) 1 दिसंबर को अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये कपल अपनी चौथी एनिवर्सरी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ सेलिब्रेट करेंगे। आज ही के दिन प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस खास दिन को प्रियंका और निक काफी खूबसूरती से सेलिब्रेट कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उमेद भवन में लिए थे सात फेरे

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही अंदाज में शाही रचाई थी। दोनों ने पहले क्रिश्चियन धर्म और फिर हिंदू धर्म से शादी रचाई थी। उम्मेद भवन में इस शाही शादी का प्रोग्राम 4 दिन तक चला था। इस शादी में शामिल होने के लिए निक की पूरी फैमिली अमेरिका से इंडिया आई थी, जिनके स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किए गए थे। इस शादी के समारोह में उनके घरवाले और करीबी दोस्त मौजूद थे।

    1 दिसंबर को हुई थी क्रिश्चियन शादी

    प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन शादी की थी। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट शिमर लेस गाउन में नजर आईं थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने पीप-टो हाईहील्स कैरी की थ। प्रियंका का ये गाउन राल्फ लॉरेन (Ralph Lauren) ने डिजाइन किया था। इस खूबसूरत गाउन में प्रियंका की शादी की डेट भी लिखी हुई थी। इस ड्रेस को बनाने में पूरे 1826 घंटे लगे थे। गाउन पर हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इसपर पति और पेरेंट्स का नाम लिखा था। इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े हुए थे। क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा ने गाउन के साथ जो दुपट्टा (tulle veil) कैरी किया था वो 75 फीट लंबा था।

    2 दिसंबर को हुई थी हिंदू रीति-रिवाज से शादी

    क्रिश्चियन शादी के बाद इस कपल ने 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इस मौके पर पीसी ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का रेड कलर का लहंगा पहना था। इसपर उन्होंने सिल्वर डायमंड ज्वैलरी पहनी थी। इस लहंगे पर हाथों से सिल्क और रेड क्रिस्टल धागों से एंब्रॉयडरी की गई थी। इस लहंगे के बारे में सब्यासाची ने बताया था कि इसे बनाने के लिए कोलकाता के 110 कारीगरों ने काम किया था। इतना ही नहीं इस लहंगे को बनाने में पूरे 3720 घंटे लगे थे। तो वहीं निक गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए थे।

    जब शादी में हुई थी निक और प्रियंका के रिश्तेदारों में लड़ाई

    कपिल शर्मा के शो में पीसी ने अपनी शादी का एक मजेदार किस्सा शेयर किया था। कपिल ने प्रियंका से पूछा था, ‘आपकी बारात अमेरिका से आई थी तो अंग्रेज कोई था जो जमीन पर लेटकर डांस कर रहा था?  कपिल के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘नहीं लेकिन हमारी शादी में लड़ाई हो गई थी। मिलनी होती है न, तो हमलोग उन्हें पंजाबी कल्चर सिखाने की कोशिश कर रहे थे। हमने सबको बताया हुआ था कि एक- दूसरे को उठाने की कोशिश होती है, लेकिन उनलोगों की लड़ाई हो गई बीच में। बड़े सीरियसली लेने लगे वो लोग। एक-दूसरे के ऊपर कूदने लगे थे।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra Wedding Anniversary: प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग के चक्कर में निक ने बंद करा दी थी लग्जरी शॉप