Move to Jagran APP

Priyanka Chopra बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक गणपति बाप्पा के दर्शन करने पहुंची, वायरल हुआ वीडियो

Priyanka Chopra Malti Siddhivinayak Video प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है। अब उनकी सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है। इसमें उन्हें बेटी के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। वह काफी हॉट लग रही है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarPublished: Thu, 06 Apr 2023 09:51 PM (IST)Updated: Thu, 06 Apr 2023 09:51 PM (IST)
Priyanka Chopra Malti Siddhivinayak Video: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Malti Siddhivinayak Video: फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनास के साथ मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची है। उनकी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। इसमें इन दोनों के अलावा प्रियंका चोपड़ा के साथ आए कई लोग भी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की गोदी में मालती को देखा जा सकता है।

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन 

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई है। वह हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी। वह प्रियंका चोपड़ा को बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए देखा जा सकता है। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा ने हल्के ग्रीन कलर की सलवार सूट पहन रखी थी। वहीं, मालती ने व्हाइट ड्रेस पहन रखी थी।

प्रियंका चोपड़ा बेटी को गोद में उठाए पूजा करती नजर आ रही है

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद में उठाए पूजा करती नजर आ रही है। वहीं, मंदिर के पुजारी उनके सिर पर टिका लगाती भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा को गणपति बप्पा के साथ फोटो खिंचवाते हुए भी देखा जा सकता है। इस अवसर पर मालती भी काफी शांत नजर आ रही है। उनके साथ आई टीम पूरा वाकया मोबाइल में कैद करती नजर आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रियंका चोपड़ा ने वेब सीरीज सिटाडेल का भी ट्रेलर लॉन्च किया गया था

प्रियंका चोपड़ा 31 मार्च को भारत आई है। हाल ही में, उनकी वेब सीरीज सिटाडेल का भी ट्रेलर लॉन्च किया गया था। वह जल्द जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा आलिया भट्ट और कटरीना कैफ की भी अहम भूमिका होगी। सिटाटेल 28 अप्रैल को 40 भाषाओं में रिलीज हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

प्रियंका चोपड़ा पॉलिटिक्स का शिकार हो गई थी

प्रियंका चोपड़ा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बॉलीवुड में वह पॉलिटिक्स का शिकार हो गई थी। इसके चलते उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थी और उन्हें अमेरिका जाना पड़ा। इस बीच, अब वह कई हॉलीवुड के अलावा बॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में भी नजर आनेवाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.