Move to Jagran APP

पति निक जोनस के साथ Priyanka Chopra की डेट नाइट, ऑटो रिक्शा की सवारी का भी उठाया लुत्‍फ

Priyanka Chopra Nick Jonas Date Night प्रियंका चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री इसलिए छोड़ी क्योंकि उन्हें पॉलिटिक्स कर कॉर्नर कर दिया गया था। अब उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ फोटोशूट कराया है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarPublished: Sun, 02 Apr 2023 08:35 PM (IST)Updated: Sun, 02 Apr 2023 10:42 PM (IST)
Priyanka Chopra Nick Jonas Date Night: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Nick Jonas Date Night: फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ मुंबई के सड़कों पर डेट नाइट के लिए निकली। खास बात यह है कि वह मुंबई की सवारी ऑटो में बैठकर फोटोशूट कराती नजर आ रही है। इसमें उनके अलावा उनके पति और ऑटो रिक्शा ड्राइवर को भी देखा जा सकता है। दोनों को रिक्शा के पास खड़े होकर फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता हैं।

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा ने कलरफुल थाई हाई स्लिट वन पीस गाउन पहन रखा है 

इस अवसर पर प्रियंका चोपड़ा ने डीप नेक कलरफुल थाई हाई स्लिट वन पीस गाउन पहन रखा है। वहीं, उनके पति निक जोनस ने ब्लू कलर का सूट कोट पहन रखा है। दोनों फोटोज में खुश और रिलैक्स नजर आ रहे हैं।गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ निकली डेट नाइट पर

अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के साथ डेट नाइट की तस्वीरें शेयर की है। दोनों मुंबई की सड़कों पर एक ऑटो रिक्शा के साथ फोटोशूट करा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनकी तस्वीरों को 3 घंटे में 18 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, तस्वीरों पर 8 हजार के करीब कमेंट किए गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'ऑटो रिक्शा में डेट नाइट। वह भी मेरे हमदम निक जोनास के साथ।'

प्रियंका चोपड़ा ने आउटफिट पर भी दी जानकारी

प्रियंका चोपड़ा ने इसके साथ एक लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि उनका आउटफिट 65 साल पुराने विंटेज बनारसी पटोला को लेकर बनाया गया है। वहीं, इसमें सिल्वर थ्रेड भी हैं। खादी सिल्क पर काम किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने नीता अंबानी और ईशा अंबानी का भी शानदार कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।

प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल नामक वेब सीरीज में नजर आएंगी

प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस हैं। वह इन दिनों मुंबई में हैं। जल्द ही वह सिटाडेल नामक वेब सीरीज में नजर आएंगी। हाल ही में, इस वेब सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.