Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra विवाद पर बोली नीतू चंद्रा, कहा- बॉलीवुड में सभी 'बाहरी' के साथ होती है पॉलिटिक्स

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 09:02 PM (IST)

    Neetu Chandra on Priyanka Chopra Controversy नीतू चंद्रा फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का समर्थन किया है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि बॉलीवुड में वह राजनीति का शिकार हो गई थी।

    Hero Image
    Neetu Chandra on Priyanka Chopra Controversy: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Neetu Chandra on Priyanka Chopra Controversy: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें बॉलीवुड इसलिए छोड़ना पड़ा क्योंकि वह पॉलिटिक्स का शिकार हो ग ई थी। इस पर कंगना रनोट और शेखर सुमन ने भी प्रतिक्रिया दी और उनका समर्थन किया था। अब हालिया कार्यक्रम में जब नीतू चंद्रा से इस बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा, 'यह सब के साथ होता है। ऐसा नहीं कि किसी एक के साथ होता है।' 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतू चंद्रा कहती हैं,'आपको अपने अवसर के लिए लड़ना होता है'

    नीतू चंद्रा आगे कहती हैं, 'अगर आप फिल्म परिवार से नहीं है तो आपको अपने अवसर के लिए लड़ना होता है। यह समय लेती है अच्छा करने के लिए। प्रियंका ने भी इसे महसूस किया है। कई लोगों ने महसूस किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि आप आगे आकर इस बारे में बात करते हैं की नहीं। जैसे कि मैंने कहा है।'

    प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की राजनीति पर की बात

    इसके पहले प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के प्रति अपनी बात रखते हुए कहा था, 'बॉलीवुड में मुझे जिस प्रकार का काम मिल रहा था, मैं उनसे खुश नहीं थी। मैं पहली बार इस बारे में बात करने जा रही हूं क्योंकि मैं इस बारे में बात करते समय इनसिक्योर हो जाती हूं। देसी हिट की अंजलि आचार्य ने मुझे एक म्यूजिक वीडियो में देखा और मुझे कॉल किया। मैं उस समय सात खून माफ की शूटिंग कर रही थी।'

    प्रियंका चोपड़ा कहती है, 'मैं राजनीति से परेशान हो गई थी'

    प्रियंका चोपड़ा आगे कहती है, 'अंजलि ने मुझसे पूछा कि क्या मैं अमेरिका में म्यूजिक करियर बनाना चाहती हूं। उस समय मैं बॉलीवुड से भागना चाहती थी। मैं वहां से निकलना चाहती थी। मुझे इंडस्ट्री में कॉर्नर किया जा रहा था। लोग मुझे फिल्मों में नहीं ले रहे थे। मुझे लोगों से शिकायतें थी। मुझे उस प्रकार का खेल-खेलने नहीं आता था। मैं राजनीति से परेशान हो गई थी और ब्रेक चाहती थी।'

    View this post on Instagram

    A post shared by prime video IN (@primevideoin)

    प्रियंका पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ मुंबई आई हुई है

    प्रियंका अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ मुंबई आई हुई है। उन्हें एक कार्यक्रम में देखा गया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Neetu Chandra Srivastava (@nituchandrasrivastava)

    comedy show banner