Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Los Angeles Wildfires: देश छोड़ विदेश में बनाया घर! लॉस एंजेलिस में आग से खतरे में इन सेलेब्स का आशियाना

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 06:53 PM (IST)

    लॉस एंजेलिस में इस वक्त डर का माहौल है। वहां जंगल में लगी भीषण आग में आसपास के घरों में रहने वाले कई लोग झुलस गए और बाकी को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही हैं। इस हादसे में कई सितारों के घर भी आग की चपेट में आए। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कौन से सितारे हैं जो लॉस एंजेलिस में बसे हुए हैं चलिए देखते हैं लिस्ट

    Hero Image
    लॉस एंजेलिस में रहते हैं हॉलीवुड और बॉलीवुड के ये सितारे/ फोटो-Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लॉस एंजेलिस के जंगल में भीषण आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, वहीं कई रहवासियों के घर आग की चपेट में आ गए। कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिन्हें देखने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है और वह सितारों के साथ-साथ वहां रह रहे परिवारों की भी सलामती की दुआ कर रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में लॉस एंजेलिस के जंगल में लगी आग का वीडियो शेयर किया था और बताया था कि कैसे फायर ब्रिगेड की टीम बीती रात से ही आग को बुझाने और लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही है। वैसे प्रियंका चोपड़ा भी अपने परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में ही बसी हुई हैं। सिर्फ वहीं नहीं, कई और बॉलीवुड के कलाकार हैं, जिनका इंडिया के अलावा दूसरा आशियाना लॉस एंजेलिस ही हैं। कौन-कौन से सितारे लॉस एंजेलिस में बसे हुए हैं, चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट: 

    प्रियंका चोपड़ा

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का है, जो 2018 में सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद लॉस एंजेलिस में ही हमेशा के लिए शिफ्ट हो गईं। देसी गर्ल अक्सर अपने घर की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। 

    photo credit- instagram 

    बेन एफ्लेक

    अमेरिकन फिल्म मेकर और अभिनेता बेन एफ्लेक का घर भी लॉस एंजेलिस में ही है। पेज सिक्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉस एंजेलिस में जहां आग लगी है, उसी के आसपास ही बेन एफ्लिक का घर है। हाल ही में वह उस एरिया में बढ़ती आग को देखने के बाद अपना घर से निकलकर अपनी पहली पत्नी जेनिफर गार्नर के घर चले गए।

    यह भी पढ़ें: 'ऐसा मंजर पहले नहीं देखा...'Los Angeles के जंगलों में लगी आग में फंसी Nora Fatehi, होटल खाली करने का मिला आदेश

    ben afleck los angeles  

    photo credit- instagram

    प्रीति जिंटा 

    देश छोड़कर विदेश में पति संग बसने वाली लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा प्रीति जिंटा का नाम भी हैं। साल 2016 में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ से शादी की थी, उसके बाद वह लॉस एंजेलिस में ही सेटल हो गईं। 

    photo credit- instagram

    टॉम हैंक्स 

    लॉस एंजेलिस के जंगल में लगी आग धीरे-धीरे अब फैल रही है। पेज सिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मैप शेयर किया है, जिससे ये साफ पता चल रहा है कि तेज हवा के कारण आग अब आसपास के इलाके में फैल रही है। अमेरिकन अभिनेता और टॉम हैंक्स को भी अपना घर खाली करना पड़ा है। 

    photo credit- instagram

    बिली क्रिस्टल

    कॉमेडियन और अमेरिकन एक्टर बिली क्रिस्टल भी लॉस एंजेलिस के ही निवासी हैं। वहां पर लगी आग की वजह से अभिनेता का 45 साल पुराना घर भी जल गया। वह साल 1979 से अपनी पत्नी के साथ उसी घर में रहते थे। 

    यहां पर देखें पूरी लिस्ट और कौन-कौन से सितारों का है लॉस एंजेलिस में आशियाना:

    Photo: X Account 

    सनी लियोनी 

    सनी लियोनी का भी लॉस एंजेलिस में खुद का आशियाना है। साल 2020 में जब लॉकडाउन लगा था, तो एक्ट्रेस अपने पति और तीनों बच्चों के साथ वहीं पर शिफ्ट हो गई थीं। 

    Photo Credit- Instagram 

    स्टीवन स्पीलबर्ग

    जुरासिक पार्क जैसी सफल फिल्में ऑडियंस को देने वाले फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग का घर भी उसी एरिया के आसपास है, जहां पर आग लगी है। आसपास के इलाकों में हवा का रुख 100 मील प्रति घंटे से भी ज्यादा है, जिसकी वजह से आसपास के इलाकों में आग फैल रही है। लॉस एंजेलिस में स्टीवन स्पीलबर्ग जैसी बड़ी हस्तियों को भी बढ़ती आग की वजह से अपना घर छोड़ना पड़ा। 

    Photo Credit- Instagram

    अनिल कपूर 

    मिड डे की एक खबर के मुताबिक, जब हर्षवर्धन कपूर कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे थे, तो उनके पिता अनिल कपूर ने ऑरेंज कंट्री में एक अपार्टमेंट में उनके लिए 3 बेडरूम हॉल खरीदा था। खुद हर्षवर्धन ने भी इस बात को कन्फर्म करते हुए कहा था कि, "साउथ कैलिफोर्निया की ऑरेंज कंट्री में अपना कॉलेज पूरा कर रहे थे, तो वह अपने स्कूल फ्रेंड्स के साथ न्यूपोर्ट बीच पर चार साल तक रहे। 

    Photo Credit- Instagram

    जॉन अब्राहम 

    जॉन अब्राहम भले ही इंडिया में रहते हैं, लेकिन उनका दूसरा घर लॉस एंजेलिस में भी है। GQ की एक खबर के मुताबिक, उनका आशियाना लॉस एंजेलिस के पॉर्श इलाके बेल एयर में है। बेयोंसे, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जेनिफर  एनिस्टन जैसी बड़ी हस्तियों के बीच ही जॉन अब्राहम का भी घर है। 

    मिली सायरस

    जिनके घरों के आसपास आग फैलने का खतरा मंडरा रहा है, उसमें अमेरिकी पॉप सिंगर मिली सायरस का भी नाम है। जहां आग लगी है, वहां से मिली सायरस का घर सिर्फ 11 मिनट की दूरी पर है। ऐसे में फैंस को उनकी चिंता सता रही हैं । बढ़ते आग के खतरे को देखते हुए सिंगर मिली सायरस ने भी अपना घर खाली कर दिया है। 

    यह भी पढ़ें: Los Angeles Wildfire: हॉलीवुड स्टार्स के घरों पर मंडराया आग का खतरा, Billy Crystal ने सुनाई आपबीती