विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ऐसा मंजर पहले नहीं देखा...'Los Angeles के जंगलों में लगी आग में फंसी Nora Fatehi, होटल खाली करने का मिला आदेश

Published: Thu, 09 Jan 2025 05:19 PM (IST)

अमेरिका का लॉस एंजेलिस में लगी आग का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस आग ...और पढ़ें

नोरा फतेही ने लॉस एजेलिस आग पर शेयर किया वीडियो (Photo: X)
नोरा फतेही ने लॉस एजेलिस आग पर शेयर किया वीडियो (Photo: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लगी आग ने तबाही मचा दी है। इस आपदा के कारण अब तक पांच लोग जान गंवा चुके हैं जबकि 2000 घर जलकर खाक हो गए हैं। वहीं कई हॉलीवुड हस्तियों को अपना घर छोड़ने पर भी मजबूर होना पड़ा। तेज हवाओं ने आग बुझाने के प्रयास को और जटिल बना दिया है। इसकी वजह से इसने और विकराल रूप ले लिया है।

नोरा फतेही ने शेयर किया वीडियो

अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने खुद एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी की वो भी इस आग में फंस गई थीं जहां उन्हें जल्दी से आनन फानन में निकलना पड़ा। उन्होंने कहा कि वो काफी डरी हुई थीं। उन्होंने लॉस एंजेलिस की इस भयावह हालात को क्रेजी बताया और पहाड़ियों में लगी आग की झलक भी दिखाई।

यह भी पढ़ें: 'मुझे छोटा ब्लाउज दिया...', Nora Fatehi ने 'दिलबर' गाने के मेकर्स को लेकर किए खुलासे

ऐसा नजारा पहले नहीं देखा - नोरा

वीडियो में नोरा ने कहा,"मैं लॉस एंजिल्स में हूं और जंगल में लगी आग बहुत भयानक है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह क्रेजी है। हमें 5 मिनट पहले होटल को खाली करने का आदेश मिला है। इसलिए मैंने जल्दी से अपना सारा सामान पैक किया और मैं इस इलाके से निकल रही हूं। मैं हवाई अड्डे जाउंगी और वहीं रहूंगी, क्योंकि मेरी फ्लाइट है। मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया है।"

नोरा ने आगे कहा, मैं उम्मीद करती हूं कि मैं उसे पकड़ लूं और फ्लाइट कैंसिल ना हो। मैं आप लोगों को अपडेट देती रहूंगी। उम्मीद करती हूं कि लोग सुरक्षित हों। मैंने इससे पहले ऐसा भयावह दृश्य नहीं देखा।

प्रियंका चोपड़ा ने की थी फंसे हुए लोगों के लिए दुआ

वहीं इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने इस त्रासदी में प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की और सभी से सुरक्षित रहने की अपील की थी। एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। उम्मीद है कि हम सभी आज रात सुरक्षित रहेंगे।'

बता दें कि लॉस एंजिल्स में रहने वाले जिन हॉलीवुड एक्टर्स के घर प्रभावित हुए हैं उनमें जेमी ली कर्टिस, मैंडी मूर,पेरिस हिल्टन,एडम ब्रॉडी, यूजीन लेवी, एंथनी हॉपकिंस, बिली क्रिस्टल आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Entertainment: बेहतर मौकों की तलाश में हैं नोरा फतेही, बोलीं- मुझसे ड्राइवर ने कहा था हीरोइन बनना है, तो हिंदी सीखनी होगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।