Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा का है एक बड़ा सपना, जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द भी छलका

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Thu, 28 Dec 2017 12:10 PM (IST)

    प्रियंका ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने अपने दमखम पर जगह बनायी है।

    प्रियंका चोपड़ा का है एक बड़ा सपना, जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द भी छलका

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने कम वक्त में ही भारत को ग्लोबल वर्ल्ड में एक अलग पहचान दिला दी है।उन्हें हाल ही में कई सफलता हासिल हुई है। लेकिन इसके बावजूद प्रियंका चोपड़ा का यह सपना है जो वह पूरा करना चाहती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में प्रियंका ने एक समारोह के दौरान स्वीकारा कि उन्हें इस बात की सबसे अधिक तकलीफ है कि वह अपने पिता अशोक चोपड़ा के अंतिम दिनों में उनके साथ नहीं रह पायीं। यह उन्हें अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द लगता है। वहीं प्रियंका ने कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा अचीवमेंट यही लगता है कि उन्होंने अपने डर पर जीत हासिल की है। प्रियंका ने इस दौरान ही कहा कि पहले वह काफी इमोशनल हो जाती थीं और उन्हें कई बातें प्रभावित करती थीं। लेकिन अब उन्होंने इस पर भी काबू पाया है। प्रियंका कहती हैं कि उन्हें सतर्क करने वाला कभी कोई नहीं रहा है। वह अपनी बिहेवियर से यह सब सीखती रही हैं। यही वजह है कि वह कई बार गिरी हैं। कामयाब नहीं रही हैं। लेकिन उन्हें तकलीफ है कि वह अपने पिताजी के साथ अधिक वक्त नहीं बिता पायी। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, अपनी मेहनत से किया है। लेकिन इन सबके बीच उनकी चाहत है कि वह अपने पीछे एक लीजेसी को छोड़ कर जायें।

    यह भी पढ़ें: सलमान खान का बर्थ डे तो शाहरुख़ महीनों मना सकते हैं...

    प्रियंका ने कहा कि मैं एक सिंपल सी लड़की थी बरेली की और वहां से आकर लोगों ने जिस तरह से मुझमें विश्वास दिखाया वह मेरी उपलब्धि है। अगर मैं कर सकती हूं तो मुझे लगता है कि कोई भी कर सकती है। मैं चाहती हूं कि मेरे फैन्स और वे लोग जिन्हें लगता है कि मैं उस लायक हूं तो वह कहें कि हे यही वजह है कि हम उसे प्यार करते हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने अपने दमखम पर जगह बनायी है।