Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra की सिगरेट पीते हुए Photo Viral, लोग बोले- अस्थमा ठीक हो रहा है...

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Sun, 21 Jul 2019 03:12 PM (IST)

    Priyanka Chopra Smoking प्रियंका चोपड़ा की स्पोकिंग की फोटो आने के बाद लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Priyanka Chopra की सिगरेट पीते हुए Photo Viral, लोग बोले- अस्थमा ठीक हो रहा है...

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर वायरल हो रही है और इस फोटो को लेकर अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीती हुई नजर आ रही हैं और इस फोटो में उनकी पति निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं। यूजर्स इस बात को लेकर आपत्ति दर्ज कर रहे हैं, जिन्हें दिवाली की धुआं से दिक्कत होती है, आज वो खुद स्पोकिंग कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह फोटो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर काफी चर्चा में हैं और इस फोटो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फोटो उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान की है, जब प्रियंका पार्टी के दौरान सिगरेट पीती हुई दिखाई दी थीं। लोगों का गुस्सा प्रियंका चोपड़ा के उस कमेंट पर निकल रहा है, जब प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली के धुएं को लेकर कहा था कि उन्हें 5 साल की उम्र से अस्थमा है। अब लोगों का कहना है कि जब उन्हें 5 साल से अस्थमा है तो वो ये क्या कर रही हैं।

    हालांकि अभी तस्वीर पर अभिनेत्री का कोई कमेंट नहीं आया है और यह भी नहीं कहा जा सकता है कि यह तस्वीर अभी की है या पहले की। हालांकि फोटो में प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीती हुई नजर आ रही हैं और उनके पास उनके पति निक जोनस भी बैठे हैं, जो खुद भी स्पोकिंग कर रहे हैं। इस तस्वीर पर यूजर्स ने लिखा है- 'प्रियंका चोपड़ा दिवाली की वजह से हुए अस्थमा को दूर करने की कोशिश कर रही हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा है- 'प्रियंका चोपड़ा को एक अलग तरीके का अस्थमा है, जो दिवाली के धुआं की वजह से होता है जबकि सिगरेट पीने से नहीं।

    बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का 18 जुलाई को जन्मदिन था और उसके बाद से प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज लगातार ये तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।