प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास संग भारत लौटीं, इस तरह जाहिर की खुशी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड पार्टी में शामिल हुई थे जहां से दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ महीनों से अमेरिका में थी। अमेरिका में रहते हुए वे कई बड़े आयोजन का हिस्सा बनी और उन्होंने अपने परिवार संग खूब एंजॉय भी किया। अब प्रियंका के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि वे अपने देश लौट आई हैं।
जी हां, प्रियंका चोपड़ा जोनास अपने पति निक जोनास के साथ भारत लौट आई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। प्रियंका पति निक के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखती हैं कि, बेस्ट ट्रेवल बडी के साथ, हैल्लो दिल्ली, वापस आकर अच्छा लगा।
View this post on Instagram
Best travel buddy ever..hello Delhi.. so good to be back.. ❤️🇮🇳💋 @nickjonas
यह भी पढ़ें: आकाश अंबानी की Pre Wedding Party अब स्विटज़रलैंड में, देखिए तस्वीरें और Video
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ पिछले साल नवंबर में शादी की थी। शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। शादी के बाद भी प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। लगातार वे सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रही। हाल ही में जब वे ऑस्कर अवॉर्ड में नहीं शामिल हो सकी तो उन्होंने इस अवॉर्ड समारोह को याद करते हुए एक पूरानी तस्वीर शेयर की थी।
View this post on Instagram
My first Oscars! Good luck to all of tonight's nominees! You've already won! #throwback
भले ही प्रियंका ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में शामिल न हो सकी हों लेकिन वे पति निक जोनास संग ऑस्कर अवॉर्ड की पार्टी में जरूर पहुंची थी।
View this post on Instagram
ऑस्कर अवॉर्ड पार्टी से प्रियंका ने कुछ खूबसूरत तस्वीरों को साझा किया था।
View this post on Instagram
Thank you @vanityfair @radhikajones now that was a party 🎈 @nickjonas ❤️ 📸 @markseliger
फिल्मों की बात करें तो प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। इज़ंट इट रोमांटिक, 13 फरवरी को रिलीज़ हो गई है लेकिन इसे भारत में रिलीज नहीं किया गया है। फिल्म को यू के और अमेरिका में रिलीज़ किया गया। प्रियंका काम अमेरिका में करती हैं और उनका ससुराल कनाडा (निक जोनास का घर ) में है l प्रियंका की ये फिल्म 28 फरवरी से नेटफ्लिक्स के जरिये दिखाई जायेगीl नेटफ्लिक्स ने इसे अमेरिका और कनाडा को छोड़ कर दुनिया के बाकी भागों में रिलीज़ करने के फैसला किया है, जिसमें स्पेन, फ़्रांस और इटली भी शामिल हैंl इस फिल्म में उनके साथ रेबेल विल्सन, लीमा हेमस्वर्थ और एडम डेविन ने काम किया है l
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।