इमोशनल वीडियो के ज़रिये प्रियंका चोपड़ा ने किया अपने पिता को याद, आज का दिन है ख़ास
प्रियंका कहती हैं कि मेरे पिता मेरे बेस्ट फ्रेंड, मेरे आइडल और मेरे रक्षक थे। मेरी ज़िन्दगी के सुपर हीरो थे वो। मैं बड़ी होकर उनकी तरह बनना चाहती थी...।

मुंबई। कहते हैं लड़की को भले ही उसके सपनों का राजा मिल जाए मगर वो हमेशा अपने पिता की राजकुमारी होती है। ऐसी ही एक राजकुमारी है प्रियंका चोपड़ा भी जो अपने पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब हैं। सभी जानते हैं कि प्रियंका ने अपने हाथ पर 'Dady's Lil Girl...' का एक टैटू भी करवाया है। और आज प्रियंका ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है एक बेहद प्यारा वीडियो।
बता दें कि आज प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का जन्मदिन है और इस ख़ास दिन अपने पिता को याद करते हुए प्रियंका ने उनकी बेहद पूरानी और स्पेशल तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'Dad. U r so missed. Happy birthday. Always and forever.' यहां देखिये ये स्पेशल वीडियो-
यह भी पढ़ें: ना रणबीर-आलिया, ना प्रियंका-निक, ये जोड़ियां नहीं पियेंगी करण जौहर के साथ कॉफ़ी
प्रियंका ने हाल ही में अपने घर एक छोटी सी पूजा करने के बाद निक जोनास के साथ सगाई की है। इनकी सगाई में प्रियंका और निक के परिवार वाले ही मौजूद थे। यकीनन अपनी ज़िन्दगी के इतने बड़े दिन भी प्रियंका ने अपने पिता को बहुत याद किया होगा।
यह भी पढ़ें: पत्नी और बेटी संग अक्षय की ‘गोल्ड’ देखने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, देखें तस्वीरें
बताते चलें कि प्रियंका के पिता आर्मी में डॉक्टर थे जो 1997 में रिटायर हो गए थे। साल 2008 में उन्हें पता चला कि वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं। और साल 2013, 10 जून को उन्होंने अपनी अंतिम सांसे लीं। प्रियंका ने कई बार अपने पिता को खोने का दुःख ज़ाहिर किया है और कहा है कि वो इस दुःख से कभी उभर नहीं पाएंगी। हाल ही में प्रियंका ने अपने पिता को ट्रिब्यूट देते हुए कहा था कि मेरे पिता मेरे बेस्ट फ्रेंड, मेरे आइडल और मेरे रक्षक थे। मेरी ज़िन्दगी के सुपर हीरो थे वो। मैं बड़ी होकर उनकी तरह बनना चाहती थी...।
(1).jpg)
आपको बता दें कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अशोक चोपड़ा की हर तस्वीर और चीज़ को सहेज कर रखा है जिसके बारे में प्रियंका कहती हैं कि यह हमारी फैमिली के म्यूज़ियम की तरह है। इन बातों से ज़ाहिर है कि प्रियंका पूरी तरह से फैमिली गर्ल हैं।
(2)(1).jpg)
प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वो सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म 'भारत' में नज़र आने वाली थीं जिसके लिए उन्होंने अंत समय में मना कर दिया था। प्रियंका के पास कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं और वो फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर 'द स्काय इज़ पिंक' को प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फ़िल्म में 'दंगल' फेम ज़ायरा वसीम मुख्य किरदार में होंगी। शादी की बात की जाए तो इस समय प्रियंका भारत में हैं और उनके मंगेतर निक US में। कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।