Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    प्रियंका के ससुराल से आई यह खूबसूरत तस्वीर, सास को बहू से है इतना प्यार

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Wed, 31 Oct 2018 08:09 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में है जहां पर वे अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

    प्रियंका के ससुराल से आई यह खूबसूरत तस्वीर, सास को बहू से है इतना प्यार

    मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सगाई से पहले से सुर्खियों में हैं। और सगाई के बाद भी सोशल मीडिया पर दोनों की खूब चर्चा है। फिलहाल प्रियंका समय-समय पर खुद से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दे रही हैं। लेकिन इस बार बारी है जोनास फैमिली की जिसकी प्रियंका बहू बनने जा रही हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, प्रियंका के ससुराल मतलब जोनास परिवार से हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी सास को देखा जा सकता है। प्रियंका की सास डेनिस जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को वो गले लगाती नजर आ रही हैं। इसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है ''सो ब्लेस्ड डॉटर इन लॉ लव'' 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    So Blessed #daughterinlove

    A post shared by Denise Jonas (@mamadjonas) on

    यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और यह किड, तो यह है माजरा

    जानकारी के मुताबिक यह तस्वीर न्यूयोर्क में ली गई है जहां पर प्रियंका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। बता दें कि, प्रियंका की सास ने निक और प्रियंका के रोके के मौके पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसमें से एक तस्वीर निक और उनके पिता की थी जिसमें भारतीय परिधान में नजर आए थे।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    ❤️ @nickjonas & @papakjonas #roka #fatherandson

    A post shared by Denise Jonas (@mamadjonas) on

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: घर से बाहर आते ही अपनी मीरा जसलीन को लेकर नया ''भजन'' आलाप रहे हैं अनूप

    प्रियंका और निक की सगाई हो चुकी है। दोनों ने मुंबई में अगस्त के महीने में सगाई की थी। अब इंतजार दोनों की शादी है। इस बारे में जानकारी है कि, दोनों जोधपुर में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि, मेहंदी और संगीत कार्यक्रम व शादी समारोह होगा। तारीख की बात करें तो 30 नवंबर और 1 दिसंबर सामने आ रही हैं जो कि तय माना जा रहा है। चूंकि, कुछ दिन पहले निक और जोनास जोधपुर आउटिंग के लिए गए थे। उस समय भी यह कयास लगाए गए थे कि दोनों वेडिंग के लिए लोकेशन देखने गए थे। 

    फिल्मों की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा द स्काई इज़ पिंक से वापसी करेंगी। इस फिल्म को मार्गरीटा विथ अ स्ट्रा की निर्देशक शोलानी बोस ही निर्देशक हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं l इस फिल्म में आमिर खान की फिल्मी बेटी ज़ायरा वसीम को अहम् रोल मिला है l ज़ायरा जो दंगल में आमिर खान की बेटी (गीता फोगाट के बचपन) के रोल में थीं और बाद में आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की हीरोइन l