Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देसी गर्ल के विदेशी चर्चे, अब प्रियंका चोपड़ा ने हासिल किया यह इंटरनेशनल अवार्ड

    By Shikha SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 16 Oct 2018 12:10 PM (IST)

    पाखी ए टायरवाला द्वारा डायरेक्ट हुई इस फ़िल्म की स्क्रीनिंग 5 अक्टूबर को जर्मन फ़िल्म फेस्टिवल में हुई थी। इस फ़िल्म की कहानी तीन बच्चों पर आधारित है ...और पढ़ें

    Hero Image
    देसी गर्ल के विदेशी चर्चे, अब प्रियंका चोपड़ा ने हासिल किया यह इंटरनेशनल अवार्ड

    मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारत में हों या न हों लेकिन वो यहां की सुर्ख़ियों का साथ कभी नहीं छोड़ती। कभी उनकी सगाई या शादी तो कभी उनकी आने वाली बॉलीवुड और हॉलीवुड फ़िल्में ख़बरों की दुनिया में  उनके नाम का झंडा लहराती रहती हैं। प्रियंका ने ना कि सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि एक सक्सेसफुल बिज़नस वूमेन के तौर पर भी अपने काम का लोहा मनवाया है। अपने हर अगले कदम पर वो भारत का नाम और ज्यादा रोशन करती हैं और अब उनके सक्सेस स्टोरीज़ में एक और स्टोरी जुड़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि प्रियंका ने एक और इंटरनेशनल अवार्ड हासिल किया है। प्रियंका के प्रोडक्शन पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले बनीं फ़िल्म 'पहुना' को जर्मन ऑनर के SCHLINGEL नाम के इंटरनेशनल चिल्ड्रन'स फ़िल्म फेस्टिवल में जूरी चॉइस का बेस्ट फ़िल्म और इंटरनेशनल फीचर फ़िल्म का अवार्ड मिला है। 

    यह भी पढ़ें: बच्चन बहू के साथ फ़िल्म, SOTY2 के साथ डांस और कॉफ़ी विद करण, देखिये विल स्मिथ का बॉलीवुड टूर

    पाखी ए टायरवाला द्वारा डायरेक्ट हुई इस फ़िल्म की स्क्रीनिंग 5 अक्टूबर को जर्मन फ़िल्म फेस्टिवल में हुई थी। इस फ़िल्म की कहानी तीन बच्चों पर आधारित है जो अपने परिवार के साथ नेपाल जा रहे हैं और रास्ते में उनसे बिछड़ जाते हैं। इसके बाद तीनों की बॉन्डिग ही फ़िल्म का सार बनती है। बताते चलें कि यह फ़िल्म पिछले साल टोरंटो फ़िल्म फेस्टिवल में भी दिखाई गई थी।

    यह भी पढ़ें: Box Office: हॉलीवुड से आये Venom ने पहले वीकेंड में मचायी तबाही, 3 दिनों में इतनी कमाई

    इस फ़िल्म की अचीवमेंट के बारे में बात करते हुए प्रियंका की मां और प्रोडक्शन वेंचर में प्रियंका का साथ देने वालीं डॉ मधु चोपड़ा ने कहा, " 'पहुना' एक ऐसी फ़िल्म है जिससे हर कोई रिलेट कर पाएगा। प्रियंका ने पर्पल पेबल पिक्चर्स का निर्माण इसलिए किया था कि इसके ज़रिये रीजनल सिनेमा, आर्टिस्ट और क्रू को भारत और इंटरनेशनल प्लेटफार्म मिल सके। और इस फ़िल्म से हम इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच गए हैं।" इसी के साथ मधु ने यह भी बताया कि हम इस फ़िल्म कि स्कीनिंग दिसम्बर महीने में भारत में भी रखेंगे।

    प्रियंका ने हाल ही में टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में भी कदम रखा है। प्रियंका कोडिंग एजुकेशन कंपनी हल्बोर्टन स्कूल के साथ जुड़ी हैं जो निर्धन बच्चों को नई नई टेक्नोलॉजी से अवगत करवाएंगे और उन्हें शिक्षा देंगे। प्रियंका की आनेवाली फ़िल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही शोनाली बोस की फ़िल्म 'द स्काय इस पिंक' में नज़र आएंगी जिसमें दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम भी दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका निक जोनास से अपनी शादी की वजह से भी चर्चाओं में हैं। सुना है प्रियंका इस साल के अंत तक इचक से शादी कर लेंगी।