बच्चन बहू के साथ फ़िल्म, SOTY2 के साथ डांस और कॉफ़ी विद करण, देखिये विल स्मिथ का बॉलीवुड टूर
इस इंटरव्यू में विल ने कहा था कि वो 15 साल पहले ऐश्वर्या राय बच्चन से मिले थे और दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करने की इच्छा ज़ाहिर की थी और वो आज भी ऐश ...और पढ़ें

मुंबई। हॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक विल स्मिथ फ़िलहाल भारत आए हुए हैं और इस इंडिया टूर को वो काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं। और बॉलीवुड सेलेब्स भी विल स्मिथ का अच्छी तरह वेलकम कर रहे हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपने सोशल अकाउंट पर विल स्मिथ के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह भी मौजूद हैं।
करण जल्द ही अपने चर्चित शो कॉफ़ी विद करण का आगाज़ करने जा रहे हैं। जिसके एक एपिसोड में रणवीर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे। करण ने अपने सोशल अकाउंट पर अक्षय और रणवीर की तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स को इनके शो पर आने की ख़बर दी थी। इन दोनों का एक साथ शो पर आना ही फैन्स के लिए बेहद ख़ुशी की बात है और अब एंटरटेनमेंट के लेवल को एक कदम आगे बढ़ाने वाले हैं विल स्मिथ भी। वैसे, तो विल स्मिथ के इस शो पर आने की ख़बर पर अब तक करण ने कोई पुष्टि नहीं की है, मगर यह तस्वीर तो यही बयां कर रही है-
यह भी पढ़ें: Box Office: वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' का दूसरे हफ़्ते में ऐसा हाल, 9 दिनों में मिले इतने करोड़
View this post on Instagram
अक्षय और रणवीर बॉलीवुड के सबसे चहीते और एंटरटेनिंग स्टार्स में से एक हैं जिन्हें लोग ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी बहुत पसंद करते हैं। कोई इवेंट या पार्टी हो, जहां ये दोनों होते हैं वहां एनेतेर्तैन्मेंट की कमी नहीं होती। ऐसे में कॉफ़ी विद करण जैसे मज़ेदार टॉक शो में इन्हें देखना काफी इंट्रेस्टिंग होगा।
View this post on Instagram
पिछले सीज़न में रणवीर रणबीर कपूर एक साथ आए थे और अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ और इन दोनों की जोड़ियों ने इस शो में खूब मस्ती की थी। इस बार अक्षय और रणवीर कैसे मस्ती करेंगे इसकी झलक आपको दिखेगी अक्षय द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में -
यह भी पढ़ें: शूटिंग के पहले ही दिन नील नितिन मुकेश ने किया अपनी को-स्टार अदा शर्मा का यह हाल
View this post on Instagram
विल स्मिथ के इंडिया टूर की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में एक इंडियन सिनेमा समिट के लिए फरहान अख्तर को इंटरव्यू भी दिया था। इस इंटरव्यू में विल ने कहा था कि वो 15 साल पहले ऐश्वर्या राय बच्चन से मिले थे और दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करने की इच्छा ज़ाहिर की थी और वो आज भी ऐश्वर्या के साथ काम करने का इन्जार कर रहे हैं। इसके अलावा उनके बकेट लिस्ट में बॉलीवुड फ़िल्म में डांस करना भी शामिल हैं। फ़िल्म का तो पता नहीं मगर फ़रहान ने उन्हें अपने इंटरव्यू के दौरान अपनी फ़िल्म 'दिल धड़कने दो' एक गाने पर हल्का सा डांस ज़रुर करवाया। देखिये फ़रहान और विल का यह डांस वीडियो-
View this post on Instagram
विल ने भी अपने सोशल अकाउंट पर करण और रणवीर से अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि विल ने इन बॉलीवुड स्टार्स की कंपनी को कितना एन्जॉय किया है-
View this post on Instagram
और अब लग रहा है बॉलीवुड फ़िल्म में डांस करने का विल का सपना पूरा हो गया है। सामने आई ताज़ा तस्वीरों में आप विल को करण की फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2' के सेट्स परे देख सकते हैं। फिल्म कि कास्ट टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ विल ने पैर भी थिरकाए और इनकी कम्पनी को एन्जॉय भी किया, देखिये तस्वीरें-
View this post on Instagram
रणवीर की आने वाली फ़िल्मों की बात की जाए तो वो सारा ली ख़ान के साथ रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'सिम्बा' और ज़ोया अख्तर की फ़िल्म 'गली बॉय' में आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगे। वहीं रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की ख़बरों के लिए भी चर्चाओं में हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।