Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के बाद Good News, प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 100 पॉवरफुल महिलाओं में शामिल

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Mon, 10 Dec 2018 11:29 AM (IST)

    हाल ही में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी हुई थी l

    शादी के बाद Good News, प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 100 पॉवरफुल महिलाओं में शामिल

    मुंबई। ये प्रियंका चोपड़ा जोनास के लिए बड़ी ख़ुशखबरी है और मज़ाकिया लहजे में कहें तो उनके पति महाशय के लिये चेतावनी। प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की 100 सबसे सशक्त महिलाओं में से एक चुना गया है।

    जानी मानी मैग्जीन फ़ोर्ब्स ने 100 मोस्ट पॉवरफुल वुमेन ऑफ 2018 की लिस्ट जारी कर दी है। देसी गर्ल इस लिस्ट में 94वें स्थान पर हैं। यह लगातार दूसरा  साल है जब प्रियंका इस ताकतवर महिलाओं की सूची में दर्ज़ हुई हैं l 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्कल को दुनिया की सबसे सशक्त महिला माना गया है। प्रियंका सहित इस सूची में चार भारतीय महिलाएं हैं। प्रियंका ने इस सम्मान को लेकर सोशल मीडिया में लिखा है कि दूसरी बार इस अतिविशेष और शक्तिशाली महिलाओं की सूची में स्थान दिए जाने के लिए फ़ोर्ब्स का धन्यवाद। ये मुझे इस बात के लिए याद दिलाता रहेगा कि मुझे अपने स्तर को और ऊँचा करते रहना है और वो काम भी करते जाना है जिसे मैं बेहद चाहती हूं। और इसी के साथ मैं ...काम पर वापस चली।

    फ़ोर्ब्स ने प्रियंका की ताकत को परिभाषित करते हुए लिखा है – निसंदेह, हॉलीवुड जाने वाली सबसे सफ़ल बॉलीवुड अभिनेत्री।

    बता दें कि हिंदी फिल्मों में नाम कमाने के बाद प्रियंका को अमेरिकी टीवी शो क्वंतिको में काम करने के मौका मिला था। उन्होंने इस शो के तीन सीज़न किये और फिर ड्वेन जॉनसन के साथ फिल्म बेवॉच में काम किया। प्रियंका की इस समय हॉलीवुड की दो फिल्में अ किड लाइक जैक और इजंट इट रोमांटिक रिलीज़ होनी है,जबकि तीसरी शुरू होनी बाकी है।

    प्रियंका के अलावा इस लिस्ट में जो बाकी तीन भारतीय महिलाएं हैं उनमें एचसीएल की प्रमुख रौशनी नाडर मल्होत्रा, बायकॉन की संस्थापक किरण मजुमदार शॉ और मीडिया दिग्गज शोभना भरतिया के नाम हैं।

    इस लिस्ट में सिंगर बियोंसे, टेलर स्विफ्ट, क्वीन एलीजाबेथ द्वितीय, सरेना विलियम्स, शेरील सैंडबर्ग और मिलेंडा गेट्स के नाम भी शामिल हैं। हाल ही में प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की है। वो शादी के बाद फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग में शामिल होंगी।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Thank you @forbes! Honoured to be a part of such an exclusive and illustrious list of #PowerWomen in the world for the second time.. It's a reminder to stay hungry, keep pushing the status quo and continuing to do what I love. And on that note...#backtowork #ForbesTop100MostPowerfulWomen

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

    यह भी पढ़ें: सावधान ! बाहुबली आ रहे हैं, सब एक साथ, एक जगह

    comedy show banner
    comedy show banner