Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस सातवें आसमान पर, शादी के बाद आयी Good News

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 14 Feb 2019 10:52 AM (IST)

    दिसम्बर में शादी और उसके बाद मल्टीपल हनीमून के बाद दोनों पति-पत्नी काम में जुट गये हैं। प्रियंका जहां अपनी अपकमिंग फ़िल्म इज़ इंट इट रोमांटिक को प्रमो ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस सातवें आसमान पर, शादी के बाद आयी Good News

    मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की शादी को दो महीने हो चुके हैं और उनकी मैरीड लाइफ़ ख़ुशी-ख़ुशी आगे बढ़ रही है। प्रियंका की सुसराल में अब एक ऐसी गुड न्यूज़ आयी है कि उनके पति निक जोनस सातवें आसमान पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिसम्बर में शादी और मल्टीपल हनीमून के बाद दोनों पति-पत्नी काम में जुट गये हैं। प्रियंका जहां अपनी अपकमिंग फ़िल्म 'इज़ इंट इट रोमांटिक' को प्रमोट कर रही हैं, वहीं पति निक जल्द 'जुमानजी- वेलकम टू जंगल' के सीक्वल की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसका एलान कर दिया गया है और निक ने यह सूचना सोशल मीडिया में शेयर की है। निक इस फ़िल्म के मिलने से बेहद रोमांचित हैं और उन्होंने सोशल मीडिया में अपनी ख़ुशी का पुरज़ोर इज़हार किया है। निक ने लिखा है- ''अंदाज़ा लगाइए, कौन लौट रहा है। जुमानजी सीक्वल आ रहा है। एलेक्स को पर्दे पर वापस लाने से ज़्यादा रोमांचक कुछ नहीं हो सकता।'' 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Guess who’s back... Let’s go people! The #Jumanji sequel is on the way and I couldn’t be more excited to bring Alex back to the big screen 💪🏼 Full article is up at deadline.com @jumanjimovie @kevinhart4real @therock @jackblack @karengillanofficial

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

    'जुमानजी- वेलकम टू जंगल' में निक ने एलेक्स नाम का किरदार निभाया था। फ़िल्म में वो ड्वेन जॉनसन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। जुमानजी फ़िल्म निक के लिए कई मायनों में स्पेशल है। दरअसल, निक को प्रियंका से मिलवाने में इस फ़िल्म की भूमिका अहम रही है। आपको याद होगा, प्रियंका ने 'बेवॉच' से हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में करियर शुरू किया था, जिसमें ड्वेन जॉनसन लीड रोल में थे। प्रियंका और निक के साथ काम करने की वजह से इन्हें मिलवाने में ड्वेन जॉनसन अहम कड़ी बने थे। 

    दूसरी बात यह कि 'जुमानजी' में निक के कैरेक्टर का नाम एलेक्स है और प्रियंका को अमेरिका में लोकप्रिय बनाने वाली सीरीज़ 'क्वांटिको' में उनके कैरेक्टर का नाम भी एलेक्स ही था। इस वजह से निक, 'जुमानजी' को लेकर काफ़ी इमोशनल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ़िल्म दिसम्बर में रिलीज़ हो सकती है। उधर, प्रियंका की 'इज़ इंट इट रोमांटिक' 13 फरवरी को आ रही है, जिसमें उन्होंने एक योग प्रचारक की भूमिका निभायी है। इसी फ़िल्म के प्रचार में वो आजकल बिज़ी हैं। 

    उधर, प्रियंका चोपड़ा के मैडम तुसाद म्यूज़ियम में पहुंचने के बाद निक जोनस ने अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद में दिख रहा है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Weird flex but okay... #tbt

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on