Priyanka Chopra ने की पाकिस्तान की ऑस्कर एंट्री 'जॉयलैंड' की तारीफ, कहा- फिल्म को जरूर देखें
Priyanka Chopra Hails Pakistan Oscar 2023 Entry Joyland प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तान की साल 2023 के लिए ऑस्कर एंट्री जॉयलैंड से बेहद इंप्रेस नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे देखने की अपील की है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Hails Pakistan Oscar 2023 Entry Joyland: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय मंच पर नाम कमा रही फिल्मों की तारीफ करते हुए दिख रही हैं। हाल ही में उन्होंने छेलो शो को एप्रीशिएट किया था। वहीं, अब उन्होंने पाकिस्तान की ऑस्कर एंट्री जॉयलैंड की तारीफ की है।
छेलो शो की रखी थी स्क्रीनिंग
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले भारत की तरफ से साल 2023 के लिए ऑस्कर में जाने वाली आधिकारिक फिल्म छेलो शो के लिए लॉस ऐंजलिस में एक खास स्क्रीनिंग रखी थी, जहां फिल्म के चाइल्ड एक्टर भविन रबारी के साथ टीम भी पहुंची थी।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra: राजामौली और कीरावानी के साथ प्रियंका ने देखी RRR, फिल्म को बताया इनक्रेडिबल इंडिया का हिस्सा
आरआरआर की तारीफ की
छेलो शो के बाद प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब विनर आरआरआर की तारीफ करते हुए नजर आई थीं। हाल ही में अमेरिका में हुए आरआरआ की स्क्रीनिंग पर एक्ट्रेस ने फिल्म देखी और बाद में स्टेज पर जाकर स्पीच भी दी। जहां उनके साथ एसएस राजामौली और एमएम कीरावानी भी नजर आए थे।
जॉयलैंड की टीम को दी शाबाशी
प्रियंका ने अब जॉयलैंड की प्रशंसा की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में फिल्म का छोटा-सा क्लिप शेयर किया। जॉयलैंड की तारीफ करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "जॉयलैंड देखकर मजा आ गया। इस कहानी को बताने के लिए पूरी टीम को शाबाशी देती हूं। फिल्म को जरूर देखें। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म की टीम को भी टैग किया।"
प्रियंका की आने वाली फिल्में
प्रियंका की वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम करती हुई दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एक्टिंग के साथ कर रही हैं प्रोड्यूसर
एक्ट्रेस के पास ‘अमेजन स्टूडियोज’ की अपकमिंग फिल्म ‘शीला’ भी है। जिसमें वह ‘मां आनंद शीला’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। प्रियंका की इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका ने फिल्म ‘शीला’ में एक्टिंग करने के अलावा इसे प्रोड्यूस भी किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।