Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra ने जिम्नास्ट Simone Biles को ऐतिहासिक Triple-Double पर इस प्रकार दी बधाई

    Simone Biles अमेरिकी जिम्नास्ट हैl जिन्होंने हाल ही में ट्रिपल डबल जीता हैl Priyanka Chopra ने उन्हें बधाई दी हैंl

    By Rupesh KumarEdited By: Updated: Tue, 13 Aug 2019 11:57 PM (IST)
    Priyanka Chopra ने जिम्नास्ट Simone Biles को ऐतिहासिक Triple-Double पर इस प्रकार दी बधाई

    नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोना बाइल्स (Simone Biles) को ट्रिपल डबल जीतने के लिए बधाई दी हैl

    सिमोना बाइल्स ने विश्व की नंबर वन जिम्नास्ट के तौर पर अपना स्थान बरकरार रखा हैl

    प्रियंका चोपड़ा अक्सर सामाजिक विषयों को लेकर महिलाओं को आगे लाने और प्रोत्साहन देने में आगे रहती हैंl वह कई बार अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से भी लोगों का ध्यान आकर्षित करती रहती हैंl इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा ही किया हैंl उन्होंने सोशल मीडिया पर अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोना बाइल्स को नंबर वन जिम्नास्ट की पोजीशन बरकरार रखने के लिए बधाई दी हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिमोना बाइल्स अमेरिकी जिम्नास्ट हैl जिन्होंने हाल ही में ट्रिपल डबल जीता हैl प्रियंका चोपड़ा ने उनको बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सिमोना बाइल्स की जंग जारी हैl आपको आगे बढ़ते रहना हैl एक बार फिर आपने इतिहास रच दियाl आप सभी के लिए प्रेरणादाई हैंl मैं आप पर बहुत गर्व करती हूंl’

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    #SareeNotSorry! Nuff said! Wearing the perfect drape for the perfect wedding... it’s my go-to for every special occasion! Thank you @sabyasachiofficial for flying down the six yards of love and big hug to @stylebyami for making it happen 💕 #AlwaysADesiGirl #ThrowbackThursday

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

    सिमोना बाइल्स पहली महिला है जो ट्रिपल डबल जीतकर इतिहास रच रही हैl प्रियंका चोपड़ा जल्द शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका हैl

    यह भी पढ़ें: Uri: The Surgical Strike के हीरो Vicky Kaushal ने देशभर में आई बाढ़ पर इस प्रकार जताया दुख

    प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में उनके बयान के लिए एक पाकिस्तानी महिला ने ट्रोल किया थाl इसके बाद यह वीडियो बहुत वायरल हो गया थाl इस वीडियो में पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा को भारतीय सेना का साथ देने के लिए लताड़ लगाई थीl

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप