Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने की जमकर पार्टी, निक के भाई मंगेतर संग हुए शामिल

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Tue, 27 Nov 2018 11:05 PM (IST)

    प्रियंका और निक की शादी के सभी आयोजन जोधपुर में होंगे जहां पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने की जमकर पार्टी, निक के भाई मंगेतर संग हुए शामिल

    मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की बॉलीवुड के गलियारों में खूब चर्चा है। दोनों मुंबई में है। इस बीच खास खबर आपको ता दें कि, शादी से पहले दोनों ने बीती रात जमकर पार्टी की। 

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी में महज कुछ दिन बाकी रह गए हैं। जोधपुर में होने वाले शादी से जुड़े सभी आयोजनों का तैयारियों चल रही हैं। निक और प्रियंका मुंबई में हैं जहां पर दोनों सोमवार रात पार्टी की। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनास के भाई जो जोनास और उनकी गर्लफ्रेंड और मंगेतर सोफी टर्नर भी उनके साथ मौजूद थी। इस खास अवसर की एक तस्वीर भी कैमरे में कैद की गई, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा और मुश्ताक शेख भी नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को लेकर बॉलीवुड में बहुत उत्सुकता है क्योंकि निक जोनास अमेरिका से हैं और हॉलीवुड के स्टार भी माने जाते हैं। इसके चलते उनकी शादी पर हॉलीवुड की भी नजरें टिकी हुई हैं।

    आपको बता दें कि, दिल्ली में कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही थी। निक दिल्ली प्रियंका से मिलने पहुंचे थे और दोनों कुछ दिन पहले मुंबई पहुंचे। अब दोनों मुंबई में हैं और जल्द जोधपुर के लिए रवाना होंगे। 

    पार्टी से पहले की कुछ तस्वीरें इस प्रकार हैं

    हेलीकॉप्टर करवाए बुक

    प्रियंका चोपड़ा इस शादी को भव्य बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाली और उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर सभी इंतजामों पर नजर रखी हैl इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा उनके विदेशी मेहमानों को देसी अंदाज महसूस करना चाहती हैं, जिसके लिए वह इस शादी को भारतीय टच भी दे रही हैंl जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में शरीक होने वाले मेहमानों के लिए हेलिकॉप्टर बुक किए गए हैं। वायुमार्ग से जोधपुर एयरपोर्ट पर आने वाले मेहमानों को हेलिकॉप्टर के द्वारा ही सीधे जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस ले जाया जाएगा। इसके लिए 29 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए हेलिकॉप्टर्स बुक करा लिए गए हैं, जो कि पांच से सात राउंड करेंगे। विवाह समारोह पश्चात इन मेहमानों को पुन: हेलिकॉप्टर के द्वारा ही सीधे जोधपुर एयरपोर्ट पर लाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि इस शादी के लिए जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ फोर्ट और राजशाही उम्मेद भवन पैलेस को 3 दिनों के लिए बुक किया गया है। 

    यह भी पढ़ें: Exclusive: प्रियंका और निक की शादी में मेहमानों को देने के लिए खरीदा गया ये ख़ास तोहफ़ा

    यह भी पढ़ें: Video: ‘बुढ़ापे’ को लेकर अजय और काजोल ने मारे एक दूसरे को ख़ूब ताने