Exclusive: प्रियंका और निक की 'करोड़ों' की शादी में सारी रस्में होंगी एक जगह
प्रियंका और निक जोनास की शादी से जुड़े सभी कार्यक्रम जोधपुर में होंगे। 2 दिसंबर को दोनों शादी करेंगे।
जोधपुर। अमेरिकी अभिनेता और सिंगर निक जोनास और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सगाई, हल्दी और मेहंदी की अन्य रस्में होंगी। लेकिन जानकारी के मुताबिक अभी तक इस सभी आयोजन के लिए करीब 3 करोड़ 93 लाख रूपए खर्च कर दिए गए हैं।
प्रियंका और निक जोनास की शादी को लेकर तैयारियों हो चुकी हैं और दोनों मुंबई में हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई और शादी के कार्यक्रम में मात्र उनके परिवार वाले और उनके खास करीबी दोस्त शामिल होंगे। सूत्रों की माने तो हल्दी, सगाई और मेहंदी के लिए ही ढेरों पैसा खर्चा किया जा रहा है। सभी रस्में और शादी उम्मेद भवन पैलेस में ही होगी l मेहरानगढ़ किले में कोई कार्यक्रम नहीं होगा l किले के डेप्यूटी मैनेजर ने जागरण डॉट कॉम संवाददाता को बताया है कि उन्हें इस बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है और अगर ऐसी कोई आयोजन होता तो एक महीने पहले से मेल पर बुकिंग की जाती l
यह भी पता चला है कि प्रियंका चोपड़ा, उनकी मां, उनका भाई निक जोनास और उनके परिवार वाले जोधपुर एयरपोर्ट से उम्मेद भवन पैलेस के लिए सीधे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। उम्मेद भवन बहुत ही शानदार महल है। होटल के सूत्रों के अनुसार रात का स्टे वहां पर लगभग 47 हजार रूपए से 65 हजार रूपए के बीच में है। इसके अलावा जो सूट है वह डेढ़ लाख से अधिक का है। होटल को 5 दिनों के लिए बुक किया गया है, तो इस आयोजन का खर्चा ही करीब 3.2 करोड रुपए है जो निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा उनकी शादी पर खर्च करने वाले हैं। इसमें खाने पीने की और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग से खर्च किया जा रहा है।
मेहरानगढ़ किले की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने बताया कि कोई भी कार्यक्रम करने के लिए उम्मेद भवन में 40 रूम बुक करने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा 10 लाख एक दिन के सजावट में लगते हैं, जिसमें पूरा सेटअप तैयार किया जाएगा और लाइटिंग की जाएगी। साथ ही स्टेज बनाया जाएगा। इसलिए तीन दिन के सेट अप का लगभग 30 लाख खर्चा किया जा रहा है। जिसके चलते मात्र हल्दी, सगाई और मेहंदी की रस्म के आयोजन में 40 लाख रुपय खर्च हो जाएंगे। इसके चलते पूरा खर्च लगभग 73 लाख के आसपास रहेगा। इन सभी को मिलाया जाए तो शादी के पहले ही यह तीन रस्में हल्दी, सगाई और मेहंदी के आयोजन में करीब 3.93 करोड़ का खर्च आएगा।
यह भी पढ़ें: Exclusive: प्रियंका और निक की शादी में मेहमानों को देने के लिए खरीदा गया ये ख़ास तोहफ़ा
यह भी पढ़ें: Video: ‘बुढ़ापे’ को लेकर अजय और काजोल ने मारे एक दूसरे को ख़ूब ताने