विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ा इन सितारों का भ्रम, कहा कुछ ऐसा कि अब...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 21 Jan 2019 01:56 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 12:02 PM (IST)

उन्होंने फिल्म उरी का लोकप्रिय हो रहा डायलॉग हाउज़ द जोश बोला जिसके बाद वहां पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई और हाई (High) सर कहकर उन्हें प्रतिक्रिया दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ा इन सितारों का भ्रम, कहा कुछ ऐसा कि अब...
प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ा इन सितारों का भ्रम, कहा कुछ ऐसा कि अब...

मुंबईl भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मुंबई में राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय का उद्घाटन कियाl इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार पहुंचे थेl प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए कई कलाकार उनके पास जाकर उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थेl

ऐसे में कुछ कलाकारों को यह अवसर मिला तो कुछ हो नहीं मिल पायाl जिन लोगों को नहीं मिल पाया उन्होंने अपने को लूज़र कह दिया l उन्होंने एक बैक्फी ले ली जिसमें करण जौहर, कार्तिक आर्यन, इम्तियाज अली और दिनेश विजन शामिल रहे और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे साझा करते हुए लिखा कि वी आर द लूजर्स प्रधानमंत्री के साथ बैक्फीl जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि आप लोग लूजर्स नहीं रॉकस्टार हैl जब हम मिले थे तब कोई सेल्फी नहीं हो पाई लेकिन कोई बात नहींl अगली बार कर लेंगेl

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के कई कलाकारों से मेल मिलाप किया है और इतना ही नहीं उन्होंने फिल्मों के टिकट पर लगने वाले 28 परसेंट जीएसटी को भी कम कर दिया है जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री का उनके प्रति देखने का नजरिया भी बदला है और वह एक काम करने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर उभर कर आए हैंl इस मौके पर उन्होंने फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों को संबोधित भी किया। फिल्म कलाकारों से बातचीत के इस सत्र में उन्होंने फिल्म उरी का लोकप्रिय हो रहा डायलॉग 'हाउज़ द जोश' बोला जिसके बाद वहां पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई और हाई (High) सर कहकर उन्हें प्रतिक्रिया दी।

यह भी पढ़ें: Box Office: ‘उरी’ ने रचा इतिहास, 100 करोड़ पार, बना ये रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।