विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Preity Zinta का IVF के दिनों पर छलका दर्द, कहा- 'मैं अपना सिर दीवार पर पटककर रोना चाहती थी'

Published: Tue, 03 Sep 2024 08:07 AM (IST)

Preity Zinta तीन साल पहले सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं। सरोगेसी से पहले प्रीति ने ...और पढ़ें

प्रीति जिंटा ने याद किया बुरा फेज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
प्रीति जिंटा ने याद किया बुरा फेज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 2021 में जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं प्रीति जिंटा
  2. मां बनने के लिए प्रीति जिंटा ने चुनी थी सरोगेसी
  3. प्रीति जिंटा के बच्चों का नाम है जय और जिया

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन की खूबसूरत बाला प्रीति जिंटा (Preity Zinta) आज भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से वह चर्चा में आ जाती हैं। IPL के दौरान क्रिकेट का मैदान हो या फिर सोशल मीडिया, हर जगह उनकी अदाओं का जादू चलता है। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने बुरे फेज को याद किया है। 

प्रीति जिंटा साल 2021 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं। हालांकि, उन्होंने सरोगेसी की राह चुनने से पहले IVF का भी सहारा लिया था। एक हालिया इंटरव्यू में प्रीति ने बताया कि आईवीएफ के दिनों में वह अंदर से कितना टूट गई थीं। उन्हें किसी से बात करने का भी दिल नहीं करता था।

प्रीति जिंटा ने बयां किया दर्द

वोग को दिए इंटरव्यू में प्रीति जिंटा ने कहा, "हर किसी की तरह मेरे भी अच्छे और बुरे दिन होते हैं। कभी-कभी असल जिंदगी में हमेशा खुश रहना मुश्किल होता है, खासकर तब जब आप मुश्किल दौर से गुजर रहे हों। मुझे अपने IVF चक्रों के दौरान ऐसा ही महसूस होता था। हर समय मुस्कुराते रहना और अच्छा रहना बहुत मुश्किल था। कभी-कभी मैं बस अपना सिर दीवार पर पटककर रोना चाहती थी या किसी से बात नहीं करना चाहती थी। तो हां, यह सभी अभिनेताओं के लिए एक संतुलन बनाने वाला काम है।"

यह भी पढ़ें- Soldier के लिए प्रीति जिंटा नहीं थीं पहली पसंद, प्रोड्यूसर ने बताया- 'डिंपल गर्ल' के हाथ कैसे लगी फिल्म

सरोगेसी से बनीं मां

49 साल की प्रीति जिंटा ने 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी रचाई थी। साल 2021 में प्रीति और जीन पहली बार माता-पिता बने थे। उन्होंने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया रखा है। एक्ट्रेस अक्सर अपने बच्चों के साथ फोटोज या वीडियो शेयर करती रहती हैं।

जल्द ही प्रीति जिंटा की सुपरहिट फिल्म वीर जारा बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज होने वाली है। शाह रुख खान के साथ उनकी प्रेम कहानी को लोगों ने खूब सराहा था। अब इसे एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 13 सितंबर को थिएटर्स में री-रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- क्यों 7 साल तक बॉलीवुड से गायब रहीं Preity Zinta? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैंने किसी को डेट...'