Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    13 साल की डेटिंग के बाद शादी करने वाली हैं Prajakta Koli, इसी महीने ब्वॉयफ्रेंड वृषांक संग लेंगी सात फेरे

    पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर प्राजक्ता कोली बहुत जल्द शादी करने वाली हैं। प्राजक्ता अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड वृषांक के साथ शादी करने वाली हैं। दोनों काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने लगभग 2 साल पहले सगाई की थी और अब शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधकर ये अपने नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं।

    By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Fri, 21 Feb 2025 05:05 PM (IST)
    Hero Image
    प्राजक्ता कोली जल्द करने वाली हैं शादी (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली लंबे समय बाद अपने पार्टनर वृषांक खनाल के साथ शादी करने वाली हैं। कपल लगभग 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सगाई करने के दो साल बाद अब दोनों ने ब्याह रचाने का फैसला किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल 25 फरवरी, 2025 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्राजक्ता एक जानी माने कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ने शादी की खबर को कंफर्म करते हुए इससे जुड़ी कुछ और डिटेल्स भी शेयर की हैं।

    कब है प्राजक्ता कोली की शादी

    रिपोर्ट के हवाले से एक सूत्र ने कहा, “हां, प्राजक्ता और वृषांक 25 फरवरी को शादी कर रहे हैं। दोनों इसे लेकर बहुत खुश और उत्साहित हैं। उनकी शादी के फंक्शन में मेहंदी, हल्दी, एक संगीत नाइट होगी। इसके बाद रिसेप्शन भी दिया जाएगा। कार्यक्रम 23 फरवरी से शुरू होगा और 25 फरवरी को शादी के साथ समाप्त होंगे। शादी के सभी समारोह कर्जत में होंगे।"

    यह भी पढ़ें: Mismatched Season 3: नेटफ्लिक्स का एक और बड़ा धमाका, इस तारीख को स्ट्रीम होगा मिसमैच का सीजन 3

    नेपाल के रहने वाले हैं वृषांक

    बता दें कि प्राजक्ता और वृषांक तब से एक साथ हैं जब लोग इनको पब्लिकली जानते भी नहीं थे। वृषांक काठमांडू, नेपाल के रहने वाला हैं और उन्हें प्राजक्ता से उनके एक म्यूचल फ्रेंड ने मिलवाया था। गणपति पूजा के दौरान दोनों एक दूसरे से मिले थे। यहीं पर वृषांक ने प्राजक्ता को अपने साथ बाहर जाने के लिए कहा और इनके रिश्ते की शुरुआत हुई।

    इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

    वर्कफ्रंट की बात करें तो प्राजक्ता मिसमैच्ड नाम की वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसका लेटेस्ट सीजन 3 हाल ही में दिसंबर में रिलीज हुआ था। इसके अलावा एक्ट्रेस जुग जुग जियो में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर के साथ नजर आ चुकी हैं। इससे पहले प्राजक्ता कोली भारती सिंह के पॉडकास्ट पर भी आई थीं जहां उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि वृषांक नेपाल से हैं। काठमांडु शहर उन्हें बेहद पसंद है। वह एक वकील हैं, जो कि इन्वेस्टमेंट बैंक में काम करते हैं।

    किताब लिख चुकी हैं प्राजक्ता

    वहीं एक लेखक के तौर पर वो अपनी पहली बुक टू गुड टू बी ट्रू रिलीज कर चुकी हैं। इसके अलावा उनकी एक हॉरर सीरीज 'अंधेरा' पाइपलाइन में हैं।

    यह भी पढ़ें: Prajakta Koli Engagement: एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, देखें फोटो