विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dussehra 2023: रामायण के बाद इस फिल्म में 'लक्ष्मण' बने थे अरुण गोविल, दिग्गज एक्टर ने निभाया राम का किरदार

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 22 Oct 2023 11:56 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Oct 2023 09:22 AM (GMT+05:30)

देश भर में इन दिनों नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। दो दिन बाद दशहरे का त्योहार आने ...और पढ़ें

अभिनेता जिन्होंने पर्दे पर राम का किरदार निभाया (Photo Credit: Instagram)
अभिनेता जिन्होंने पर्दे पर राम का किरदार निभाया (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bollywood Actors As Ram: मंगलवार को देशभर में विजयदशमी पर्व (Dussehra 2023) की धूम देखने को मिल रही है। असत्य पर सत्य की जीत के इस त्योहार को बड़ी  धूमधाम से मनाया जाता है।

देश के कई हिस्सों में शाम को रावण दहन (Ravan Dahan) के कार्यक्रम आयोजित करने का चलन भी है। भगवान राम की इस कहानी को पर्दे पर भी कई बार उतारा गया है और कई कलाकारों ने राम का किरदार निभाया है। जानते हैं, उन्हीं सितारों के बारे में।

यह भी पढ़ें: Sushmita Sen ने दुर्गा पूजा पंडाल में किया धुनुची डांस, बेटी रेने के साथ एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल

अरुण गोविल

भगवान राम की बात हो और अरुण गोविल का नाम न लिया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। राम का नाम लेते ही हर किसी के जहन में जो किरदार सबसे पहले याद आता है, वो रामानंद सागर के रामायण सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल का ही है। लोगों ने उन्हें उस रूप में काफी पसंद किया था और आज भी अरुण गोविल जब कहीं जाते हैं तो लोग उनके पैर छूने लग जाते हैं। रामायण का प्रसारण अस्सी के मध्य में दूरदर्शन पर हुआ था।

प्रभास

प्रभास ने इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में राम का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था, जिसे हिंदी और तेलुगु भाषा में बनाया गया था। इस फिल्म को लेकर ऐसा कहा जाता है कि यह इंडियन स्क्रीन पर बनने वाली सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म में प्रभास के किरदार का नाम राम के बजाय राघव था। कृति सेनन ने जानकी और सनी सिंह ने शेष का रोल निभाया था।

जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही वह RRR करने के बाद ग्लोबल स्टार बन गए हैं। हालांकि, बहुत कम लोगों को यह पता है कि जूनियर एनटीआर ने सिर्फ 14 साल की उम्र में राम का किरदार निभाया था। दरअसल, वाल्मीकि की रामायण पर आधारित फिल्म 'रामायणम' में वह राम बने थे।

यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी, जिसे Gunasekhar ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म को बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया था।

सीनियर एनटीआर

तेलुगु सिनेमा के लीजेंड्री एक्टर एनटीआर ने अपने करियर में की माइथोलॉजिकल फिल्मों में काम किया था। उनके सबसे चर्चित किरदारों में भगवान राम भी शामिल हैं, जो उन्होंने लव कुश' और 'सीताराम कल्याणम' समेत कई फिल्मों में निभाये। 'सीताराम कल्याणम' साल 1961 में रिलीज हुई थी। 

जितेंद्र

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक जितेंद्र ने 1997 में आई वी मधुसूदन राव की फिल्म 'लव कुश' में राम का किरदार निभाया था। उनसे पहले बहुत कम से लोकप्रिय कलाकार थे, जिन्होंने पर्दे पर माइथोलॉजिकल किरदार निभाये हों। लव कुश में लक्ष्मण का किरदार 'रामायण' के राम अरुण गोविल ने निभाया था और मां सीता का किरदार जया प्रदा ने निभाया था। वहीं, हनुमान का किरदार दारा सिंह को ही मिला था।

अब ये एक्टर निभा सकता है राम का किरदार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' में जल्द भगवान राम के किरदार में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को नितीश तिवारी बनाने वाले हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कुछ समय पहले ऐसी खबर आई कि भगवान राम का रोल निभाने के लिए रणबीर अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव करने वाले हैं। वहीं, मां सीता के किरदार के लिए आलिया भट्ट और सई पल्लवी को एप्रोच करने की खबरें हैं। इस फिल्म के सनी देओल का नाम भी चर्चा में है, जिन्हें कथित तौर पर हनुमान के रोल के लिए एप्रोच किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Navratri 2023: इन पांच फिल्मों में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि का जश्न, डांडिया खेल सितारों ने बनाया माहौल