विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dream Girl 2: जितेंद्र भी कर रहे हैं पूजा का बेसब्री से इंतजार, शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 20 Aug 2023 08:56 PM (IST)

Advance Booking Dream Girl 2 एक्टर आयुष्मान खुराना ड्रीम गर्ल 2 ( Dream Girl 2 ) लेकर आ रहे हैं। ...और पढ़ें

Advance Booking Dream Girl 2 Photo Credit Instagram
Advance Booking Dream Girl 2 Photo Credit Instagram

HighLights

  1. पूजा संग फर्ल्ट करने दिखाई दिए जितेंद्र
  2. 'ड्रीम गर्ल 2' की एडवांस बुकिंग भी हुई शुरू
  3. 'ड्रीम गर्ल 2' 25 अगस्त को हो रही है रिलीज

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Advance Booking Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना  (Ayushmann Khurrana) एक बार फिर पर्दे पर पूजा बनकर लौट रहे हैं यानी एक्टर 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग की घोषणा की है और वो भी बेहद खास अंदाज में। आयुष्मान उर्फ पूजा का जलवा अब बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जितेंद्र पर भी चलता दिखाई दे रहा है।

पूजा और जितेंद्र का फर्ल्ट

'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना करीब चार साल का बाद फिर से पूजा बनकर वापसी कर रहे हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें  आयुष्मान खुराना उर्फ पूजा एक्टर जितेंद्र के साथ फर्ल्ट करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियोअनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें पूजा और जितेंद्र एक-दूसरे के साथ फर्ल्ट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जितेंद्र, पूजा की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक मजाकिया बातचीत में अभिनेता ने पूजा से पूछा कि वह फिल्म का आनंद कब ले सकते हैं ।

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

ड्रीम गर्ल 2' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

इस वीडियो के जरिए मेकर्स ने 'ड्रीम गर्ल 2' की एडवांस बुकिंग की भी घोषणा की है। अनन्या ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'पूजा का मुहूर्त तो 25 का है, लेकिन बुकिंग्स तो अब भी हो सकती है न! ड्रीम गर्ल 2 के टिकट अभी बुक करिए।'

फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स

राज शांडिल्य द्वारा डायरेक्ट और लिखित ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, परेश रावल, राजपाल यादव, अन्नू कपूर, विजय राज, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।