Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ‘फटी शर्ट...हाथ में चप्पल', पवन सिंह का ऐसा हाल देखकर फैंस को हुई चिंता, तस्वीर हुई वायरल

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 05 May 2023 08:17 PM (IST)

    भोजपुरी फिल्म ‘जियो मेरी जान के निर्माता उमा शंकर प्रसाद हैं। निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी ह ...और पढ़ें

    Photo Credit: Pawan Singh Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह उन स्टार्स में से हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ अपनी दमदार आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। अपने करियर में पवन ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के साथ कई हिट गाने भी दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पवन प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। उनका हर अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है, लेकिन इसी बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनका हाल देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

    हाथ में चप्पल, फटी शर्ट, चेहरे पर चोट इस हाल में दिखे पवन

    पवन सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया सामने आई है, जिसमें पवन अपने रोबीले अंदाज में नहीं, बल्कि एक पागल की तरह नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पवन हो हमेशा ही दाढ़ी और मूंछों में नजर आते थे, वो इसमें क्लीन शेव दिख रहे हैं, लेकिन एक हैरान कर देने वाली बात यह है कि उनकी शर्ट पूरी तरह से फटी और गंदी नजर आ रही है। वहीं, उनके एक हाथ में टूटी हुई चप्पल दिख रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस काफी हैरान और परेशान नजर आ रहे है। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    ये है तस्वीर के पीछे की सच्चाई

    पवन सिंह का ऐसा हाल देखकर अगर आप भी चिंता में आए गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। पवन सिंह का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘जियो मेरी जान' का है। इसमें वह एक पागल की भूमिका में नजर आएगें। एक्टर का ये लुक सामने आने के बाद फैंस में उनकी इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

    ‘जियो मेरी जान' फिल्म जेपी स्टार पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया। पिछले साल का सुपर डुपर हिट साॅन्ग ‘आ जईहे पांच के, चल जइहे नाच के' की अपार सफलता के बाद अब पवन सिंह और फिल्म प्रोडक्शन हाउस जेपी स्टार पिक्चर्स बैनर की नई भोजपुरी फिल्म ‘जियो मेरी जान' की शूटिंग फुल धमाल मचाने वाली है। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुरू हुई है। इसी फिल्म के सेट से पवन का लुक सामने आया है। बता दें कि पागल के लुक में पवन सिंह का यह तस्वीर जेपी स्टार्स भोजपुरी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया गया है।

    ये हैं फिल्म के निर्माता

    भोजपुरी फिल्म ‘जियो मेरी जान' के निर्माता उमा शंकर प्रसाद हैं। निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं। संगीतकार रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा, प्रियांशु सिंह हैं। आर्ट डायरेक्टर संजय कुमार हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, रुपाली जाधव, सपना चौहान, विनीत विशाल, बृजेश त्रिपाठी, साहिल शेख, निशा पांडेय आदि हैं।