विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shobitha Shivanna: कौन हैं 30 साल की उम्र में आत्महत्या करने वाली कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता?

Published: Sun, 01 Dec 2024 08:19 PM (IST)

एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना (Shobitha Shivanna) ने आत्महत्या की है। कन्नड़ सिनेमा में उन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों में काम किया ...और पढ़ें

कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता ने की आत्महत्या (Photo Credit- Instagram)
कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता ने की आत्महत्या (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना ने की आत्महत्या
  2. शोभिता शिवन्ना घर में पाई गई मृत
  3. कन्नड़ फिल्मों और टीवी सीरियल में कर चुकी हैं काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना ने आत्महत्या की है। कन्नड़ सिनेमा में उन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों में योगदान दिया है। कथित तौर पर उन्हें हैदराबाद स्थित उनके घर में मृत पाया गया है। अभिनेत्री के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में उदासी छा गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कन्नड़ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ने 30 साल की उम्र में आत्महत्या की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 नवंबर की रात को उन्होंने हैदराबाद के कोंडापुर में स्थित अपने घर में अपनी जान ले ली। शोभिता कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर की रहने वाली थीं और बीते दो साल से हैदराबाद में रह रही थीं।

Photo Credit- Instagram

फिलहाल, उनकी दुखद मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है। अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में किया जा सकता है।

शोभिता का फिल्मी करियर 

कन्नड़ की मशहूर एक्ट्रेस शोभिता ने बेंगलुरु जाने के बाद फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बीते कुछ सालों के अंदर उन्हें टीवी पर अपनी खास पहचान कायम की। बता दें कि उन्होंने 12 से ज्यादा पॉपुलर सीरियल्स में काम किया है। इसमें गलीपाटा, मंगला गौरी, कोगिले जैसे लोकप्रिय धारावाहिक शामिल है। फिल्मी करियर को लेकर बात करें तो एक्ट्रेस को एराडोंडला मूरू, एटीएम, ओंडू काथे हेलवा और जैकपॉट जैसी सफल फिल्मों में देखा जा चुका है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती थी। 

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Peelings Song: अल्लू अर्जुन-रश्मिका की जोड़ी ने जीता दिल, रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया गाना

शादी के बाद तेलुगु सिनेमा की ओर किया रुख

शोभिता की शादी दो साल पहले हुई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस हैदराबाद में रहने लगी और यही कारण था कि उन्होंने तेलुगु सिनेमा में काम तलाशना शुरू कर दिया था। कन्नड़ फिल्मों से उन्होंने खुद को थोड़ा दूर कर लिया था, लेकिन उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा गया।

ये भी पढ़ें- Chunky Panday ने खोली Shakti Kapoor की पोल, 50 हजार देकर किया था विलेन का रोल अपने नाम!