विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Police Station Mein Bhoot: अब भूतों से टक्कर लेंगे मनोज बाजपेयी, हॉरर-कॉमेडी में जेनेलिया डिसूजा भी होंगी साथ

Published: Mon, 01 Sep 2025 05:08 PM (IST)

Police Station Mein Bhoot एक्टर मनोज बाजपेयी और निर्देशक राम गोपाल वर्मा सत्या के बाद 27 साल बाद एक नई ...और पढ़ें

पुलिस स्टेशन में भूत है मनोज की अपकमिंग फिल्म
पुलिस स्टेशन में भूत है मनोज की अपकमिंग फिल्म

HighLights

  1. 30 साल बाद साथ आए मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा
  2. पुलिस स्टेशन में भूत है मनोज की अपकमिंग फिल्म
  3. जेनेलिया डिसूजा भी होंगी लीड रोल में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कल्ट क्लासिक 'सत्या' पर 27 साल साथ काम करने के बाद एक्टर मनोज बाजपेयी और निर्देशक राम गोपाल वर्मा एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बार, यह एक हॉरर कॉमेडी है जिसका टाइटल है 'पुलिस स्टेशन में भूत'। फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी लीड रोल में हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए मनोज ने इसे अपने लिए एक खास वाला पल बताया और पुष्टि की कि शूटिंग शुरू हो गई है। सोमवार को मनोज ने पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया, जिसमें उन्हें खून से लथपथ एक गुड़िया को पकड़े हुए दिखाया गया है, वहीं बैकग्राउंड में एक डरावनी आवाज फुसफुसाती है, 'मैं तुम्हें देख रहा हूं'।

पुलिस स्टेशन में भूत की शूटिंग शुरू

सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'पुलिस स्टेशन में भूत शूटिंग शुरू। सत्या से लेकर अब तक कुछ सफर पूरे होने के लिए ही बने हैं। लगभग तीन दशक बाद राम गोपाल वर्मा के साथ हमारी नई हॉरर कॉमेडी 'पुलिस स्टेशन में भूत' के लिए फिर से जुड़कर रोमांचित हूं, यह खास है। पुलिस स्टेशन में भूत मूवी, पोस्टर पर एक दिलचस्प टैगलाइन भी है - 'आप मरे हुए को गिरफ्तार नहीं कर सकते'।

यह भी पढ़ें- Inspector Zende Trailer: बिकिनी किलर के चक्कर में Manoj Bajpayee के छूटे पसीने, इंस्पेक्टर जेंडे का ट्रेलर आउट

क्या होगी पुलिस स्टेशन में भूत की थीम

जेनेलिया देशमुख ने भी फर्स्ट लुक पोस्ट करके अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'पहली बार एक ऐसी दुनिया में कदम रख रही हूं जहां डर और मस्ती का मेल है। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित पुलिस स्टेशन में भूत में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव बेहद डरावना रहा। एक बेमिसाल थ्रिलर, जो एक खौफनाक विचार पर आधारित है, 'जब हम डरते हैं, तो हम पुलिस के पास भागते हैं। लेकिन जब पुलिस डरती है तो कहां भागती है?' पुलिस स्टेशन में भूत'।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी पिछली बार जी5 पर प्रसारित होने वाली फिल्म 'डिस्पैच' में नजर आए थे। इसके अलावा, वह मोस्ट अवेटेड 'द फैमिली मैन सीजन 3' की भी तैयारी कर रहे हैं। वहीं जेनेलिया देशमुख आखिरी बार आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें- जागरण फिल्म फेस्टिवल में शार्ट फिल्मों से लेकर डॉक्यूमेंट्री तक का उठाएं आनंद, सितारों से सजेगी शाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।