Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिलिंद सोमन से लोगों ने पूछा 'इतने फिट हो फिर भी कोविड हो गया', अभिनेता ने दिया जवाब

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 24 Apr 2021 04:01 PM (IST)

    मिलिंद सोमन कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस से ठीक हुए थे। लेकिन मिलिंद के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके ऊपर सवाल उठने लगे। कई लोगों ने उनसे पूछा कि वो इतने फिट हैं फिर भी उन्हें कोविड हो गया। अब इस सवाल का जवाब मिलिंद ने दिया है।

    Hero Image
    मिलिंद सोमन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी का कहर आए दिन देखने को मिल रहा है। इस महामारी का शिकार कई लोग हो चुके हैं। इन्हीं में से एक रहे मशहूर अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन। मिलिंद सोमन कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस से ठीक हुए थे। लेकिन मिलिंद के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद से उनके ऊपर सवाल उठने लगे। कई लोगों ने उनसे पूछा कि वो इतने फिट हैं फिर भी उन्हें कोविड हो गया। अब इस सवाल का जवाब मिलिंद ने दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिलिंद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ मिलिंद ने लिखा, 'बीते दिन मेरे एक दोस्त का निधन हो गया कोविड कॉम्प्लिकेशंस की वजह से। ये मेरे लिए शॉकिंग था। उसकी उम्र महज 40 साल के आसपास थी। कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं इतना फिट हूं फिर भी कैसे इन्फेक्टेड हो गया।अगर आपकी फिटनेस और हेल्थ अच्छी है तो ये आपकी वायरस से डील करने में मदद करेगा, लेकिन आपको इन्फेक्शन से नहीं बचाएगा।'

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

    आगे मिलिंद ने लिखा, 'लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं स्वास्थ्य के बारे में बात क्यों करता हूं जब कुछ लोगों के पास खाने के लिए भोजन नहीं होता है। मैं कहता हूं कि यदि आपके पास स्वास्थ्य नहीं है, तो और कुछ भी बहुत मायने नहीं रखता है। स्वास्थ्य शायद ही कभी समय या पैसे का सवाल है। दूसरी लहर में अधिकांश संक्रमण और अस्पताल में भर्ती उच्च गति से होते हैं, न कि मलिन बस्तियों के।'

    आगे मिलिंद ने लिखा, 'स्वस्थ रहने के लिए आपको जागरूक होना आवश्यक है। और आपको अपनी नौकरी में कम से कम 10% प्रयास करने की आवश्यकता है। या आपका सामाजिक जीवन। अपना ख्याल रखें। सुरक्षित रहें। ओम शांति।' मिलिंद के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस कमेंट कर उनकी बातों को सही बता रहे हैं।

    गौरतलब है कि मिलिंद सोमन 55 साल के हैं और फिटनेस के मामले में वो आज के यंगस्टर्स को भी मात देते हैं। मिलिंद की पहचान उनकी फिटनेस से ही है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर करते रहते हैं। मिलिंद ही नहीं उनकी मां और पत्नी भी उनकी ही तरह फिटनेस फ्रीक हैं।

    अर्जुन कपूर ने वरुण धवन को बताया 'मोगली', फनी वीडियो शेयर कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं