Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने वरुण धवन को बताया 'मोगली', फनी वीडियो शेयर कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 24 Apr 2021 02:30 PM (IST)

    अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण धवन की सारी शर्टलेस फ़ोटोज हैं। इन फोटोज के साथ बैकग्राउन्ड में द जंगल बुक का थीम सॉन्ग जंगल जंगल बात चली है पता चला है बज रहा है।

    Hero Image
    अर्जुन कपूर, वरुण धवन- फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर वरुण धवन को सारे सितारे बधाई दे रहे हैं। लेकिन इन सारे सेलेब्स में सबसे ज़्यादा खास और मज़ेदार बर्थडे विश रही अभिनेता अर्जुन कपूर की। अर्जुन ने वरुण का एक फनी वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण धवन की सारी शर्टलेस फ़ोटोज हैं। इन फोटोज के साथ बैकग्राउन्ड में 'द जंगल बुक' का थीम सॉन्ग 'जंगल जंगल बात चली है पता चला है'  बज रहा है। जो काफी मजेदार लग रहा है। वहीं इसके साथ 'द जंगल बुक' की थीम फ्रेम भी आस- पास लगी हुई है।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'जुहू के शर्टलेस चमत्कार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इसके साथ उन्होंने वरुण धवन को भी टैग किया है। वरुण के इस मजेदार वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर इसे काफी फनी बता रहे हैं। वहीं इस पर सभी लोग वरुण धवन को बर्थडे विश भी कर रहे हैं। वहीं वरुण धवन भी इस वीडियो को देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

    बता दें कि वरुण धवन निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। वरुण का जन्म 24 अप्रैल 1987 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया ​था। वरुण ने इसी साल 24 जनवरी को अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी की है। दोनों की शादी काफी चर्चा में भी रही थी।

    Varun Dhawan को पहली बार नताशा दलाल की इस अदा पर आया था प्यार, कई बार हुए थे रिजेक्ट, फिर ऐसे