Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का 'बेवफाई के आंसू' इंटरनेट पर हुआ वायरल

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 04:26 PM (IST)

    Pawan Singh New Bhojpuri Song भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उनकी नया गाना बेवफाई के ...और पढ़ें

    Pawan Singh New Bhojpuri Song, Pawan Singh and Smriti Sinha, Bewafai Ke Aansu

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपनी खास शैली की गायकी से करोड़ों दिलों को धड़काते हैं और दीवाना बना देते हैं। उनके सैड सांन्ग को भी ऑडियंस हाथों-हाथ लेती है। ऐसे में  पवन सिंह का नया गाना 'बेवफाई के आंसू' आ चुका है। जिसके वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा दिख रही हैं। यह वीडियो सॉन्ग को यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो सांग पवन सिंह और स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया है।

    पवन सिंह का नया गाना

    इसका फिल्मांकन लंदन में इनडोर और आउटडोर में रमणीय लोकेशन पर किया गया है। इस गाने को सैड मूड में पवन सिंह ने गाया है। गाने के बोल को बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। जिसमें पवन सिंह एक्ट्रेस से कहते हैं, 'बेवफाई के आंसू तोहके दिहनी सनम, खुद के नजर में अब तs गिर गइल बानी हम...'

    स्मृति सिंहा ने दिया साथ

    इस गाने के वीडियो में पवन सिंह रूठी हुई पत्नी बनी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपनी गलती का एहसास कर रहे हैं और खता कबूल कर रहे हैं। इस गाने में उनकी जोड़ी खूब जम रही है। यह गाना देखने और सुनने में सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है।

    वायरल हुआ  'बेवफाई के आंसू'

    पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के शानदार अभिनय से सजा यह गाना हर किसी का मन मोह रहा है। इस सांग के गीतकार और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं, जो इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। जिओ स्टूडियो की प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। यह पूरी फिल्म जिओ स्टूडियो पर एक दम फ्री में आप देख सकते है। 

    झूम उठे फैंस

    हाल ही में पवन सिंह अपनी पत्नी संग विवाद को लेकर खबरों में छाए हुए थे। ज्योति सिंह भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।