'दूसरों के घरों पर पत्थर न फेंकें...', Pawan Kalyan के तीसरे तलाक के बीच एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की एक्स वाइफ रेनु देसाई ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, वो भी एक्टर के तलाक अनाउंसमेंट के बाद।

पवन कल्याण की एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी
दूसरी एक्स वाइफ ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
आलोचनाओं पर बरसी पवन की एक्स वाइफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण (Pawan Kalyan) अपनी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला (Anna Konidela) से अलग हो रहे हैं। दोनों ने एक ज्वॉइन्ट स्टेटमेंट के जरिए सेपरेशन की अनाउंसमेंट की।
पवन कल्याण के तलाक की खबरों के बीच अभिनेता की दूसरी पत्नी रहीं रेनु देसाई (Renu Desai) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
रेनु देसाई का पोस्ट वायरल
रेनु देसाई ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटोज के साथ एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। बिना किसी का नाम लिए रेनु देसाई ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अगर कोई व्यक्ति मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो लगातार उसकी आलोचना करना नैतिक रूप से सही नहीं है। जो लोग पहले ही बुरे दौर से गुजर रहे, उन्हें और कुचलना अमानवीय है।"
क्या रेनु ने किया पवन को सपोर्ट?
रेनु देसाई ने आगे कहा, "चाहे उनका पद या रुतबा कुछ भी हो, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वे भी इंसान हैं। वे किसी के बच्चे हैं, किसी के माता-पिता हैं, या किसी के भाई-बहन हैं। कृपया दूसरों के घरों पर पत्थर न फेंकें, जबकि हम खुद कांच के ऐसे घरों में रहते हैं जो पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। हम सब इंसान हैं और इंसान कहलाने के लिए सबसे पहली और बुनियादी जरूरतें हैं। दूसरों के प्रति संवेदना और दयालुता।"
View this post on Instagram
अटकलों पर बरसीं रेनु देसाई
रेनु देसाई ने कहा, "सिर्फ इसलिए कि मैंने ये शब्द लिखे हैं, अपनी बेतुकी अटकलें लगाना शुरू न करें। मेरा सच में मानना है कि एक समाज के तौर पर हम और बेहतर कर सकते हैं और नहीं मुझे समझदारी और अच्छे बर्ताव के लिए कोई 'पेटीएम' (पैसा) नहीं मिला है। यह बस मेरा नजरिया है, जिसे मैं अपने दिमाग के 'प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स' (मस्तिष्क के एक हिस्से) का इस्तेमाल करके देखती हूं।"
पवन कल्याण ने कितनी की हैं शादियां?
पवन कल्याण ने तीन बार शादी की है। 1997 में उनकी पहली शादी नंदिनी से ही हुई थी, जिनसे उन्होंने 2008 में तलाक ले लिया था। 2009 में उन्होंने रेनु देसाई से दूसरी शादी की थी, जिनसे वह 2012 में अलग हो गए थे। फिर 2013 में पवन कल्याण ने अन्ना से शादी की थी। सोमवार को ही पवन ने अन्ना से अलग होने की अनाउंसमेंट की।