विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसान बनना चाहते थे Pawan Kalyan, डेब्यू के बाद 6 ब्लॉकबस्टर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड; फिर 10 साल नहीं चली कोई फिल्म

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:59 PM (IST)

अभिनय से लेकर राजनीति तक में अपना सिक्का जमाने वाले अभिनेता पवन कल्याण (Pawan Kalyan) कैसे किसान बनने की चाहत छोड़ अभिनेता बने, जानिए उनके बारे में...

पवन कल्याण ने 6 फिल्मों से रचा था इतिहास। फोटो क्रेडिट- एक्स

पवन कल्याण ने 6 फिल्मों से रचा था इतिहास। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. एक्सीडेंटल एक्टर बन गए थे पवन कल्याण

  2. किसान बनकर खेती करना चाहते थे पवन

  3. पवन कल्याण ने राजनीति में भी हासिल की सफलता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जो शख्स कभी अभिनय में आना ही नहीं चाहता था और किसानी करके अपना जीवन बिताना चाहता था, किसे पता था कि वह सिनेमा का सुपरस्टार बन जाएगा। हम बात कर रहे हैं अभिनेता पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की।

पवन कल्याण साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्में कई बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। 90s के दौर में उन्होंने बैक-टू-बैक 6 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर इतिहास रच दिया था। मगर शायद ही आपको पता हो कि स्टार फैमिली से ताल्लुल रखने वाले पवन कल्याण खुद अभिनेता नहीं बनना चाहते थे। उनका तो किसान बनने का प्लान था। 

फिर कैसे किसान बनने का ख्वाब छोड़ पवन कल्याण सिनेमा के चमकते सितारे बन गए? यहां देखिए उनकी फिल्मोग्राफी (Pawan Kalyan Filmography) पर एक नजर... 

कराटे में चैम्पियन थे पवन कल्याण

2 सिंतबर 1971 को जन्मे पवन कल्याण का पूरा नाम कोनिडेला पवन कल्याण है। चिरंजीवी और नागेंद्र बाबू उनके बड़े भाई हैं जो तेलुगु सिनेमा के नामी सितारे हैं। एक तरफ उनके दोनों भाई बड़े पर्दे पर अभिनय का जादू चला रहे थे, वहीं कराटे में चैम्पियन बन रहे थे। उनके पास कराटे में ब्लैक बेल्ट है।

किसान बनना चाहते थे पवन कल्याण

सिर्फ इतना ही नहीं, पवन कल्याण का कराटे के बाद फिल्मों में आने का भी कोई प्लान नहीं था। दरअसल, वह किसान बनना चाहते थे। उन्हें खेती में बहुत दिलचस्पी थी। हालांकि, चिरंजीवी की पत्नी और पवन की भाभी सुरेखा ने उन्हें एक्टिंग करने की सलाह दी। इसके बाद ही वह अभिनय में आए।

pawan kalyan

पवन कल्याण की बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्में

पवन कल्याण की पहली फिल्म 1996 में 'अक्कड़ा अम्मायी इक्कदा अब्बायी' आई थी। इसके बाद उन्होंने 1997 से 1999 के बीच लगातार 6 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी और सिनेमा के सुपरस्टार बन गए।

  • गोकुलमलो सीता
  • सुस्वागतम
  • ठोली प्रेमा
  • थम्मुडु

करियर में आए उतार-चढ़ाव

फिल्म ठोली प्रेमा के लिए उन्हें 1998 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। यही नहीं, 2013 में वह फोर्ब्स इंडिया के 100 सेलिब्रिटी लिस्ट में भी शामिल थे। करियर की शुरुआत तो दमदार हुई थी लेकिन उतार-चढ़ाव भी आया। ढाई दशक के करियर में जॉनी से लेकर गुडुंबा  शंकर और टीनमार समेत कई फिल्में आईं जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाईं। हालांकि, असफलताओं के बीच भी उन्होंने कई बार ब्लॉकबस्टर अंदाज में कमबैक किया। 

पवन कल्याण न केवल शानदार अभिनेता हैं, बल्कि उन्होंने निर्देशन और लेखन में भी हुनर दिखाया है। अब वह अभिनय के साथ-साथ राजनीति में भी काम कर रहे हैं। 2024 में भारी वोटों से जीत के बाद वह आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बने। 

यह भी पढ़ें- ओटीटी पर भी कायम Pawan Kalyan का जलवा, थ्रिलर से लेकर एक्शन तक का मिलेगा मजा; मस्ट वॉच हैं पावर स्टार की ये फिल्में

यह भी पढ़ें- कौन हैं Pawan Kalyan की तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला? फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।