ओटीटी पर भी कायम Pawan Kalyan का जलवा, थ्रिलर से लेकर एक्शन तक का मिलेगा मजा; मस्ट वॉच हैं पावर स्टार की ये फिल्में
पावरस्टार पवन कल्याण की फिल्में जो आप थिएटर में देखने से चूक गए, उन्हें OTT पर एंजॉय कर सकते हैं।
-1794312630526_m.webp)
ओटीटी पर मस्ट वॉच है पवन कल्याण की ये फिल्में
HighLights
ओटीटी पर मस्ट वॉच है पवन कल्याण की ये फिल्में
एक्शन से लेकर फैंटेसी फिल्में तक हैं शामिल
पवन कल्याण की सुपरहिट फिल्में ओटीटी पर करें एंजॉय
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्मों के लाखों-करोड़ों फैंस हैं। पवन कल्याण इस वक्त आंध्र प्रदेश के डिप्यूटी चीफ मिनिस्टर हैं और अपनी तीसरी पत्नी से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।
लेकिन सुपरस्टार की सबसे बड़ी पहचान सिनेमा है जहां उन्होंने एक से बढ़कर एक यादगार फिल्मों में काम किया है। तो अगर आप उनकी ये फिल्में थिएटर्स में नहीं देख पाए तो अब ओटीटी पर इन्हें एंजॉय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हुए पवन कल्याण, शादी के 13 साल बाद लिया तलाक
दे कॉल हिम ओजी (They Call Him OG)
2025 में रिलीज हुई पवन कल्याण की एक्शन थ्रिलर की कहानी बॉम्बे के अंडरवर्ल्ड और 1990 के दशक के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें वे एक खतरनाक विलेन (Emraan Hashmi) के खिलाफ जंग छेड़ते हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध है।
-1794312820314.webp)
भीमला नायक (Bheemla Nayak)
इस फिल्म में पवन कल्याण ने बेहद कड़क और ईमानदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। कहानी में वे राणा दग्गुबाती के अंहकारी किरदार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
-1794312842915.webp)
वकील साब (Vakeel Saab)
यह ब्लॉकबस्टर फिल्म हिंदी मूवी 'पिंक' की रीमेक है, इसमें पवन कल्याण ने तेजतर्रार वकील सत्या देव की भूमिका निभाई है जो तीन लड़कियं को एक बड़े और रसूखदार अपराधी के जाल से बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ता है। इसे आप प्राइम वीडियो (Pawan Kalyan) पर एंजॉय कर सकते हैं।
-1794312861379.webp)
गब्बर सिंह (Gabbar Singh)
2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म सलमान खान की दबंग का रीमेक है। इसने बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। फिल्म में पवन कल्याण ने एक्शन का जबरदस्त तड़का लगाया था। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
-1794312880812.webp)
ब्रो (Bro)
पवन कल्याण (Pawan Kalyan) वैसे तो अपने एक्शन अवतार के लिए मशहूर हैं लेकिन अगर उनकी फैंटेसी और इमोशनल ड्रामा देखनी है तो उनकी यह फिल्म देखी जा सकती है जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
-1794312900670.webp)
इसके अलावा आप प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर पवन कल्याण की जलसा भी एंजॉय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Pawan Kalyan की तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला? फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।