कौन हैं Pawan Kalyan की तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला? फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
तेलुगु अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण अपनी रूसी पत्नी अन्ना कोनिडेला से 12 साल बाद अलग हो रहे हैं।
-1794277780453_m.webp)
पवन कल्याण ने लिया पत्नी से अलग होने का फैसला
HighLights
पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का फैसला किया
दोनों ने आपसी सहमति से शादी खत्म की
दो बच्चों के माता-पिता हैं अन्ना और पवन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेलुगु अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण (Pawan Kalyan) अपनी रूसी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हो रहे हैं। दोनों ने 12 साल पुरानी शादी खत्म करने का फैसला लिया है।
बता दें कि अन्ना, कल्याण की तीसरी पत्नी हैं। उनकी पार्टी, जन सेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक सहयोगी है।
कपल ने लिया अलग होने का फैसला
सोमवार देर रात पवन कल्याण कोनिडेला और अन्ना कोनिडेला ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा,'अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा एक साथ बिताने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता बने रहेंगे।'

'बच्चों की खुशी और भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगी। जीवन के इस बदलाव के दौर में, हम आपसे समझदारी, दया और हमारी प्राइवेसी के प्रति सम्मान की उम्मीद करते हैं। हम उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जो इस सफर में हमारे साथ खड़े रहे।'
क्या थी अलग होने की वजह?
इस बयान में ये वजह नहीं बताई गई है कि दोनों के अलग होने की क्या वजह है। इसमें तलाक की प्रक्रिया या बच्चों की कस्टडी को लेकर कोई बात कही गई है।
पवन कल्याण ने इससे पहले 1997 में नंदिनी से शादी की थी। बाद में अभिनेत्री-मॉडल रेणु देसाई से भी शादी की थी, लेकिन ये दोनों शादियां ज्यादा लंबी नहीं चलीं।
तीन शादियां कर चुके हैं पवन कल्याण
कल्याण और रूस की नागरिक अन्ना ने 2013 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा। इस अलगाव के साथ ही कल्याण की तीसरी शादी भी खत्म हो गई है। इससे पहले 1997 में उन्होंने नंदिनी से शादी की थी, लेकिन 1999 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2009 में उन्होंने अभिनेत्री रेणु देसाई से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। 2012 में तलाक के साथ उनकी यह शादी भी खत्म हो गई।

कौन हैं अन्ना कोनिडेला?
अन्ना और पवन कल्याण की मुलाकात 2011 में तेलुगु फिल्म तीन मार की शूटिंग के दौरान हुई थी। अन्ना ने भी इस फिल्म में एक छोटा सा रोल किया था। यहीं से दोनों की जान-पहचान बढ़ी और बाद में रिश्ता शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
अन्ना ने 2024 में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री पूरी की थी। उनकी ग्रेजुएशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
यह भी पढ़ें- पवन कल्याण हैं मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट, फिल्मों में दिखा चुके हैं झलक; अब राजनीति में बिखेर रहे हैं चमक
यह भी पढ़ें- साढ़े तीन घंटे तक चली Pawan Kalyan की शोल्डर सर्जरी, एक दशक से रोटेटर कफ की गंभीर चोट से जूझ रहे थे एक्टर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।