Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Matthew Perry के निधन से परेशान हुईं Parineeti Chopra, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

    Parineeti Chopra Post For Matthew Perry फ्रेंड्स में यूं तो सभी फेमस रह थे लेकिन इस सीरीज के ‘चैंडलर बिंग’ यानी एक्टर मैथ्यू पेरी (Matthew Perry) ने लोगों के दिलों पर खूब राज किया था जो आज हमारे बीच नहीं है। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सोमवार रात अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैथ्यू पेरी के निधन पर शोक जाहिर किया।

    By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Tue, 31 Oct 2023 10:02 AM (IST)
    Hero Image
    परिणीति चोपड़ा ने किया मैथ्यू पेरी को याद (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra Post For Matthew Perry: 90 के दशक का फेमस हॉलीवुड शो 'फ्रेंड्स' (FRIENDS) को शायद ही किसी ने न देखा है।   इस शो में अभिनेता जेनिफर एनिस्टन, कॉर्टनी कॉक्स, लीजा कुडरो, मैट लेब्लांक, मैथ्यू पेरी और डेविड श्वीमर नजर आए थे। 'फ्रेंड्स' में यूं तो सभी फेमस रह थे लेकिन इस सीरीज के ‘चैंडलर बिंग’ यानी एक्टर मैथ्यू पेरी (Matthew Perry) ने लोगों के दिलों पर खूब राज किया था जो आज हमारे बीच नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को उनके निधन की खबर ने दुनिया भर के फैंस को हिलाकर रख किया।  ‘चैंडलर बिंग’ के न सिर्फ आम लोग फैंस थे बल्कि बड़े-बड़े सुपरस्टार भी उनके इस किरदार के फैन थे। उनकी मौत की खबर पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के तमाम फैंस ने शोक जाहिर किया था। वहीं अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपना दुख व्यक्त किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें-  Matthew Perry Death: शराब-ड्रग की लत, टूटी सगाई तो कभी नहीं की शादी..., जानें कौन थे Friends के 'चैंडलर बिंग'?

    मैथ्यू पेरी के निधन की खबर सुन परेशान हुई परिणीति

    परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सोमवार रात अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैथ्यू पेरी के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने अमेरिकी सिंगर चार्ली पुथ का वीडियो शेयर किया जिन्होंने अपने कॉन्सर्ट में मैथ्यू पेरी (Matthew Perry) को श्रद्धांजलि दी थी। इस वीडियो के साथ अदाकारा ने कैप्शन में लिखा- मुझे कुछ भी कहने में 3 दिन लग गए। 17 साल से एक वफादार दोस्त नहीं रहे हैं। इस खबर ने मुझे तोड़ दिया है। मुझे पता है कि इसने एक पूरी पीढ़ी को तोड़ दिया है। मैथ्यू पेरी, आप हम सभी के जीवन का हिस्सा थे।

    कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन !

    मैथ्यू पेरी  (Matthew Perry) की मौत को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और उसके बाद वह बाथ टब में गिर गए होंगे, जिसके चलते उनकी मौत हुई।  

    परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म

    यह भी पढ़ें-  Matthew Perry: मैथ्यू पेरी को श्रद्धांजलि देने ‘फ्रेंड्स’ अपार्टमेंट पहुंचे फैंस, इमोशनल कर देगी ये तस्वीरे

    परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू में नजर आई थी। अब जल्द कुछ नए प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी। इन दिनों एक्ट्रेस अपने ससुराल दिल्ली में रह रही हैं।