Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेयर कलर बदलवाने पहुंची Parineeti Chopra को मुंबई की सड़कों पर किया गया स्पॉट

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Sat, 13 Jul 2019 06:57 PM (IST)

    Parineeti Chopra को शनिवार दोपहर को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया है। Parineeti Chopra जूहू में स्थित क्रोमाके सलून में अपने बालों का रंग बदलवाने ...और पढ़ें

    Hero Image
    हेयर कलर बदलवाने पहुंची Parineeti Chopra को मुंबई की सड़कों पर किया गया स्पॉट

    नई दिल्ली, जेएनएनl अपने बबली अंदाज से सबको दीवाना बना देने वाली Parineeti Chopra को शनिवार दोपहर को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया है। Parineeti Chopra जूहू में स्थित क्रोमाके सलून में अपने बालों का रंग बदलवाने पहुंची थीं। पहले परिणिति के बालों पर हाईलाइट्स हुआ करते थे, जिन्हें आज परिणिति ने हटवाकर अपने बालों को डार्क ब्राउन करवा लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलून से निकलते समय परिणिति को केजुअल कपड़ों में देखा गयाl परिणिति ने बारिश को अनदेखा करते हुए सफेद रंग की जेगिंग और सेंडो पहनी है और साथ ही ऊपर से एक वाइट ट्रांसपेरेंट जैकेट डाली हुई हैl केजुअल लुक के साथ ब्लेक सनग्लासेज काफी जच रहे है।

    ड्राइवर बनकर अपने स्टाफ को पिकअप सर्विस दे रहीं है परिणिति

    आज परिणिति का ड्रायवर किसी कारणवश अनुपस्थित थाl इसके चलते परिणिति को खुद अपनी गाड़ी ड्राइव करनी पड़ी, सिर्फ इतना ही नहीं परिणिति ने आज खुद अपने स्टाफ अजय और अपनी मैनेजर नेहा शर्मा को उनके घरों से पिक किया है। इस बात की जानकारी खुद परिणिति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। इंस्टाग्राम पर परिणिति ने एक वीडियो डाली है जिसे उनकी मेनेजर नेहा शर्मा ने बनाया हैl इस वीडियो मे जानकारी देते हुए परिणिति ने इसपर लिखा है‘पिकअप सर्विस’।

    यहां भी पढ़ें-  रियालिटी शो‘Dance India Dance’ के लिए बार बार फिल्म की शूटिंग छोड़ कर लंदन से मुंबई आती है Kareena Kapoor, दिलजीत ने की डीआईडी के सेट की फोटो शेयर

    आपको बता दें कि फिलहाल परिणिति अपनी जल्द रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। जबरिया जोड़ी फिल्म 2 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म मे परिणिति के साथ सिध्दार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल में नज़र आएंगेl जबरिया जोड़ी को एकता कपूर, शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन प्रशांत सिंह ने किया हैl