Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parineeti Chopra Pic: राघव चड्ढा को अकेले छोड़ मालदीव घूमने निकली परिणीति चोपड़ा! तस्वीर शेयर कर कही ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 01:03 PM (IST)

    Parineeti Chopra Pic बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में एक खास मैसेज भी लिखा है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत हैं जो हर किसी को पसंद आ रही हैं।

    Hero Image
    परिणीति चोपड़ा फोटो (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra Pic: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पिछले महीने सितंबर में शादी की है। दोनों अपनी इस नई जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं। शादी के बाद चड्ढा परिवार में स्वागत से लेकर रैंप वॉक करने तक सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो फैंस को देखने को मिले। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह तस्वीरें उनके मालदीव वेकेशन की हैं। फोटोज शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में एक खास मैसेज भी लिखा है।

    यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra की शादी के फंक्शन की ये फोटो देख नहीं झपका पाएंगे पलक, राघव चड्ढा भी नहीं लगे हीरो से कम

    मालदीव से शेयर की तस्वीर

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आज 16 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ मालदीव वेकेशन की कुछ झलक दिखाई है। एक तस्वीर में मालदीव की खूबसूरत झलक, तो दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस गुलाबी चूड़ा पहने हाथ में कप लिए बीच का सीन दिखा रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक खास कैप्शन भी लिखा है।

    दूसरी फोटो के ऊपर एक्ट्रेस ने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा 'मेरे हनीमून पर नहीं। 'गर्ल्स ट्रिप'।

    साड़ी पहन किया था रैंप वॉक

    कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस का एक वीडियो देखने को मिला था। इस वीडियो में वह लैक्मे फैशन वीक के दौरान स्टेज पर रैंप वॉक करते हुए नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस का साड़ी लुक देखने को मिला। वहीं, परिणीति ने साड़ी के साथ सिंदूर और चूड़ा पहन कर रैम्प वॉक किया था। फैंस को भी एक्ट्रेस का लुक काफी पसंद आया था।

    परिणीति-राघव डेस्टिनेशन वेडिंग

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। सोशल मीडिया पर इस भव्य शादी की कई फोटोज और वीडियो देखने को मिली। इसके बाद खुद एक्ट्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया पर शादी की कई फोटोज शेयर की। इस शाही शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के कई लोग शामिल हुए थे।

    यह भी पढ़ें: Parineeti-Raghav: एक-दूजे का हाथ थामकर परिणीति और राघव ने लिए थे सात फेरे, सामने आई शादी की अनदेखी तस्वीरें