Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parineeti Chopra ने लैक्मे फैशन वीक के लुक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बर्थडे पार्टी में बुलाओगे तो ऐसे ही आऊंगी

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 05:40 PM (IST)

    Parineeti Chopra Reaction Her Sindoor And Saree शनिवार को परिणीति चोपड़ा एक फैशन वीक में रैप वॉक करती नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी जिसपर मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने नजर आई। अब एक्ट्रेस ने अपने इस पहनावे पर रिएक्शन दिया है। दरअसल कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था जिसके बाद अब ने इसपर रिएक्शन दिया है।

    Hero Image
    Parineeti Chopra Sindoor And Saree, Parineeti Chopra Lakme Fashion Week l

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Parineeti Chopra Reaction Her Sindoor And Saree: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बीते महीने अपने ब्वॉयफ्रेंड और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से शादी रचाई थी। शादी के बाद पहली बार एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं अब शनिवार को परिणीति चोपड़ा एक फैशन वीक में रैप वॉक करती नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी, जिसपर मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने नजर आई। अब एक्ट्रेस ने अपने इस पहनावे पर रिएक्शन दिया है। दरअसल, कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था, जिसके बाद अब ने इसपर रिएक्शन दिया है।

    यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav: एक-दूजे का हाथ थामकर परिणीति और राघव ने लिए थे सात फेरे, सामने आई शादी की अनदेखी तस्वीरें

    लैक्मे फैशन वीक में परिणीति का वॉक

    शनिवार को दिल्ली में हुए लैक्मे फैशन वीक में  परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने रैंप वॉक किया। इस दौरान एक्ट्रेस न्यूली वेड ब्राइड के लुक में  नजर आई। इस मौके पर परिणीति व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी इसपर उन्होंने केप स्टाइल वाले दुपट्टे कैरी किए थे। इस लुक को के साथ उन्होंने गले में नेकलेस, डायमंड स्टड और स्टेटमेंट रिंग्स भी पहने थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    अपने लुक को लेकर एक्ट्रेस ने कहीं ये बात

    अब एक्ट्रेस ने अपने लुक पर खुलकर बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति (Parineeti Chopra) ने कहा, इस साल मैं त्योहारों के लिए तैयार होने में काफी समय बिताने वाली हूं। इसलिए भले ही आप मुझे बर्थडे पार्टी के लिए बुलाएं, मैं इसी तरह तैयार होकर आऊंगी। आगे उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं क्योंकि शादी के बाद यह मेरा पहला अपीयरेंस रहा है और मैं अपने होम सिटी दिल्ली में हूं, इसलिए यह बहुत स्पेशल फीलिंग है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Maurya (@rajkumarmauryaoffical)

    ससुराल में समय बिता रही है एक्ट्रेस

    बता दें, परिणीति ने 24 सितंबर को राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग सात फेरे लिए थे। इस कपल ने उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी की थी। अब शादी के बाद एक्ट्रेस सीधा अपने ससुराल पहुंची थी और अभी वहीं रह रही हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि वह अपने नए परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना चाहती हैं।

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra: एयरपोर्ट पर पैंट-सूट के साथ चूड़ा और सिंदूर में नजर आईं परिणीति चोपड़ा, चेहरे पर दिखा ग्लो