Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने कैंसिल किया अपना हनीमून, वजह जानकर होगी हैरानी
Parineeti Chopra And Raghav Chadha Cancel Honeymoon शादी के बाद परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने ससुराल में है। जहां वह अपनी नई फैमिली (चड्ढा) के साथ काफी एन्जॉय कर रही है। शादी के बाद इस कपल का शनिवार यानी 30 सितंबर को ग्रैंड रिसेप्शन हो जा रहा हैं। इस बीच कपल के हनीमून को लेकर एक अपडेट सामने आया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra And Raghav Chadha Cancel Honeymoon: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 24 सितंबर को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी रचाई थी। अब ये कपल हैप्पी मैरिज लाइफ इंजॉय कर रहा है।
एक्ट्रेस इन दिनों अपने ससुराल में है। जहां वह अपनी नई फैमिली (चड्ढा) के साथ काफी एन्जॉय कर रही है। शादी के बाद इस कपल का शनिवार यानी 30 सितंबर को ग्रैंड रिसेप्शन हो जा रहा हैं। इस बीच कपल के हनीमून को लेकर एक अपडेट सामने आया है।
यह भी पढ़ें- Raghav-Parineeti ने अपनी शादी में रखी थी नो-गिफ्ट पॉलिसी, शगुन में दिए गए थे सिर्फ इतने रुपए
हनीमून पर नहीं जाएंगे रागनीति
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने हनीमून का प्लान फिलहाल के लिए कैंसिल कर दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति और राघव ने हनीमून को कुछ वक्त के लिए आगे पोस्टपोन कर दिया है। अभी हनीमून ट्रिप पर नहीं जाएंगे। कहा जा रहा है कि परिणीति कुछ दिनों अपने नए परिवार के साथ वक्त बिताना चाहती है और जल्द अपने काम पर लौटेगी। तो वहीं राघव भी अपने काम के चलते काफी बिजी है। संसद में शीत काल के दौरान बहुत काम है, जो नवंबर और दिसंबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में कपल ने अपने हनीमून को आगे शिफ्ट कर दिया है।
मिशन रानीगंज का प्रमोशन करेंगी परिणीति
एक्ट्रेस जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आएंगी। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद कर रहे हैं। रिसेप्शन के बाद एक्ट्रेस अपने काम पर लौटने वाली है। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म के प्रमोशन भी शामिल होंगी।
मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में कोई फिल्मी स्टार शामिल नहीं हुआ था। इस शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, हरभजन सिंह और सानिया मिर्जा भी शामिल हुए थे। अब खबर है कि ये कपल अगले महीने की 4 तारीख को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।