विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'परी हूं मैं' गाने वाली 90s की वो हिट सिंगर, Rekha के लिए भी गाया बोल्ड गाना; बॉलीवुड छोड़ अब कहां हैं सुनीता?

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:07 PM (IST)

बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट सॉन्ग्स देने वालीं 'डीवा' सुनीता राव (Suneeta Rao) अब क्या कर रही हैं। जानिए इस बारे में...

90s की सिंगिंग सेंसेशन रहीं सुनीता राव

90s की सिंगिंग सेंसेशन रहीं सुनीता राव

HighLights

  1. 90s में सुनीता राव ने दिए हिट पॉप सॉन्ग्स

  2. रेखा के हिट सॉन्ग के लिए नहीं मिला था क्रेडिट

  3. एक गाने से रातोंरात स्टार बन गई थीं सुनीता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'परी ऑफ द मासेस' कही जाने वालीं सिंगर सुनीता राव (Suneeta Rao) आज भले ही बॉलीवुड से गायब हो गई हों, लेकिन वह कभी 90s की 'डीवा' थीं। उन्होंने पॉप म्यूजिक का हिस्सा बनकर हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर पार्टी एंथम दिए जो आज भी कल्ट क्लासिक में गिने जाते हैं।

सुनीता राव ने अपना करियर 1989 में 'सुनीता सेनोरिटा' गाने (Suneeta Senorita Song) से की थी। गाने के वीडियो में वह नजर भी आई थीं। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। फिर उनके पास गानों की लाइन लग गई। 1991 में उन्होंने हिंदी पॉप एल्बम 'धुआं' रिलीज किया जिसके गाने ने धमाल मचा दिया।

90s की सिंगिंग सेंसेशन थीं सुनीता राव

यह गाना था 'परी हूं मैं' (Paree Hoon Main)। 1991 में जैसे ही सुनीता राव का गाना रिलीज हुआ तो 90s में हर किसी की जुबान पर यही गाना बजने लगा। यहां तक कि 35 साल बाद भी सुनीता राव इसी गाने के जरिए पहचानी जाती हैं। खुद एक्ट्रेस ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि आज भी लोग उन्हें इसी गाने से पहचानते हैं। जब भी वह स्टेज पर जाती हैं तो लोग उनसे यही गाना गाने की फरमाइश भी करते हैं।

suneeta rao

एक गाने से रातोंरात बनी थीं स्टार

जब यह गाना जारी हुआ तो उस वक्त ऐसा कहा जाता है कि 75 हजार से ज्यादा गाने की कॉपीज पिक गई थीं। इस एल्बम ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। वह एक जाना-माना नाम बन गईं। इसके बाद सुनीता राव ने फिल्मों में गाना शुरू किया। उन्होंने 'जिंदगी है गेम' (गेम मूवी), 'कैच मी इफ यू कैन' (सपूत), 'दुनिया हसीनों का मेला' (गुप्त: द हिडन ट्रुथ), 'रंगीला' (अंगारे), 'ओ रे कांची' (असोका) जैसे गाने गाए।

 

रेखा के गाने के लिए नहीं मिला था क्रेडिट

जब भी कोई हिंदी पॉप सॉन्ग गाना होता तो लोग सुनीता राव को ही याद करते थे। इन दिनों सुनीता राव का एक गाना भी काफी पॉपुलर है और वह है 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' फिल्म का 'इन द नाइट नो कंट्रोल' (In The Night No Control) है जिसमें रेखा और अक्षय कुमार का बोल्ड सीन दिखाया गया था। आपको शायद ही मालूम हो कि पहले सुनीता को गाने का क्रेडिट नहीं मिला था।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Suneeta Rao (@senoritasuneeta)

खुद सुनीता राव ने कुछ दिन पहले ही खुलासा किया था कि उन्हें इस गाने के लिए क्रेडिट नहीं मिला था, लेकिन बाद में म्यूजिक कंपनी की तरफ से गलती को सुधारा गया और उन्हें गाने के लिए क्रेडिट दिया गया था।

अब क्या कर रही हैं सुनीता राव?

आज सुनीता राव बॉलीवुड से गायब हैं। करीब दो दशक से उन्होंने कोई भी फिल्मी गाना नहीं गाया है। हालांकि, वह स्टेज परफॉर्मेंस के जरिए म्यूजिक से जुड़ी हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी अपनी सिंगिंग जर्नी के बारे में बताती रहती हैं। वह क्लासिकल डांस भी करती हैं। उन्होंने भरतनाट्यम भी सीखा है और स्टेज पर भी परफॉर्मेंस दे चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- 1 गाना, 7 एहसास... मीना कुमारी का दर्द बयां करता है Lata Mangeshkar का ये गीत, हसरत जयपुरी के बोल काबिल-ए-तारीफ

यह भी पढ़ें- Himesh Reshammiya के इस गाने के बिना अधूरी है दीवाली, 6 दिग्गज गायकों ने दी थी आवाज; 25 सालों से है कल्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।