विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भयानक एक्सीडेंट ने लगाया था इस एक्ट्रेस के करियर पर ग्रहण, 27 साल बाद लौटीं तो मिला साइड रोल

Published: Fri, 25 Jul 2025 08:12 PM (IST)

बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जिनका जीवन चुनौतियों से भरा रहा। एक भयानक कार दुर्घटना में उनका चेहरा बुरी तरह ...और पढ़ें

इस एक्ट्रेस ने शाहरुख संग बॉलीवुड में किया था डेब्यू
इस एक्ट्रेस ने शाहरुख संग बॉलीवुड में किया था डेब्यू

HighLights

  1. इस एक्ट्रेस ने शाहरुख संग बॉलीवुड में किया था डेब्यू
  2. एक्सीडेंट के बाद हुई थी चेहरे की सर्जरी
  3. 27 साल बाद फिल्म में मिला साइड रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री की चमक दमक देखकर हमें लगता है कि एक्ट्रेसेस का जीवन सिर्फ ग्लैमर से भरा होता है लेकिन असल में यह इससे कहीं बढ़कर होता है। पर्दे के पीछे, वे भी हमारी तरह ही कठिनाइयों और संघर्षों से गुजरती हैं। आज हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की एक ऐसी अभिनेत्री की, जिसने शाहरुख खान के साथ एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया, एक जानलेवा दुर्घटना के बाद प्लास्टिक सर्जरी करवाई और कैंसर को मात दी।

कौन है ये एक्ट्रेस

जिंदगी में आने वाली हर चुनौती को मात देकर छोटे रोल के साथ ही लेकिन कमबैक करने वाली इस एक्ट्रेस का नाम रितु चौधरी है और हम उन्हें 'महिमा चौधरी' के नाम से जानते हैं। 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग में एक जाट पिता और नेपाली मां के घर जन्मी महिमा चौधरी ने सुभाष घई द्वारा निर्देशित 'परदेस' (1997) में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। अभिनय में कदम रखने से पहले, उन्होंने कई मॉडलिंग असाइनमेंट किए।

फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी

यह भी पढ़ें- What! फिल्म के सेट से घड़ियां चुराया करते थे Akshay Kumar, गुस्से में चढ़ जाता था लोगों का पारा और फिर....

एक्सीडेंट के बाद खराब हो गया था चेहरा

1999 में, अजय देवगन-काजोल की फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान एक भयानक कार दुर्घटना में महिमा को बुरी तरह चोट आई खासकर उनके चेहरे पर। शूटिंग के लिए बेंगलुरु जाते समय, एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी और कांच के टुकड़े उनके चेहरे पर उड़कर आ गए थे।

फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था-मुझे लगा कि मैं मर रही हूं और उस समय किसी ने मुझे अस्पताल पहुंचने में मदद भी नहीं की। अस्पताल पहुंचने के बहुत बाद, जब मेरी मां और अजय आए और उन्होंने इस बारे में बात की, तो मैं उठी और शीशे में अपना चेहरा देखा, और मुझे उस दिन काफी बुरा लगा क्योंकि मेरा चेहरा खराब हो चुका था। जब उन्होंने मेरी सर्जरी की, तो उन्होंने कांच के 67 टुकड़े निकाले।

सालों बाद एक्ट्रेस को 2023 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। हालांकि, उन्होंने अपना इलाज करवाया और कैंसर को हरा दिया। वह कुछ ही महीनों में कैंसर मुक्त हो गई और इसे एक साइकोलॉजिकल लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी बेटी ने इतनी बड़ी जंग लड़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी बेटी उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

सालों बाद किया कमबैक

इन सब उलझनों के बावजूद महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में फिर वापसी की और 2024 में रिलीज हुई कंगना रनौत की इमरजेंसी से कमबैक किया। हालांकि उनका रोल छोटा था लेकिन इसके बावजूद उनकी एक्टिंग को लोगों ने नोटिस किया।

यह भी पढ़ें- फिल्मों-सीरियल से नहीं छूटा इन सितारों का मोह, स्मृति ईरानी से पहले राजनीति में जाकर लौटे वापस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।