Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांड्या स्टोर के देव उर्फ Akshay Kharodia ने शादी के तीन साल बाद लिया तलाक, एक बेटी के पिता हैं एक्टर

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 12:53 PM (IST)

    पांड्या स्टोर के एक्टर अक्षय खरोड़िया ने अपने फैंस के साथ एक बेहद चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए इस फैसले के बारे में जानकारी दी। अक्षय ने बताया कि वो अपनी बेटी की को-पेरेटिंग करते रहेंगे।

    Hero Image
    अक्षय खरोड़िया और उनकी पत्नी दिव्या पुनेठा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पांड्या स्टोर फेम देव यानी अक्षय खरोड़िया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने शादी के तीन साल बाद पत्नी दिव्या पुनेठा से अलग होने का फैसला किया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। कपल की दो साल की एक बेटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिव्या के साथ शादी की फोटोज शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- “सभी को नमस्कार,भारी मन से मैं आप लोगों के साथ एक अपडेट शेयर करना चाहता हूं। बहुत सोचने और समझने के बाद, दिव्या और मैंने अलग होने का फैसला किया है।

    अक्षय ने सेपरेशन को बताया कठिन निर्णय

    यह हम दोनों के लिए बहुत कठिन निर्णय था। दिव्या मेरे जीवन का एक अपूरणीय हिस्सा रही है और हमने जो प्यार, हंसी और यादें शेयर की हैं, वे हमेशा मेरे लिए अनमोल रहेंगी। साथ में हमें सबसे बड़ा गिफ्ट भी मिला -हमारी बेटी, रूही। रूही हमेशा हमारी दुनिया का केंद्र रहेगी।" कपल के इस फैससे से उनके फैंस हैरान हैं।

    यह भी पढ़ें: Anupamaa: 'दिखा दिया असली चेहरा,' Rupali Ganguly के लीगल नोटिस पर सौतेली बेटी ने किया पलटवार

    अक्षय ने शेयर किया लंबा नोट

    उन्होंने आगे लिखा -

    “जैसा कि हम यह कदम उठा रहे हैं तो रूही के प्रति हमारी कमिटमेंट अटूट बनी हुई है। उसे हमेशा अपने माता-पिता दोनों का प्यार, केयर और सपोर्ट मिलेगा और हम उसकी भलाई के लिए प्यार और सम्मान के साथ को-पेरेंट बने रहेंगे। यह हमारे परिवार के लिए एक आसान पल नहीं है, और हम इस चुनौतीपूर्ण समय से निपटने के लिए आपकी समझ, दयालुता और प्राइवेसी की मांग करते हैं। प्लीज हमें सैपरेशन के लिए नहीं, बल्कि उस प्यार और खुशी के लिए याद रखें जो हमने एक बार शेयर किया था। हमारे साथ खड़े रहने के लिए थैंक्यू।"

    साल 2021 में हुई थी शादी

    अक्षय और दिव्या ने साल 2021 में शादी की थी। अप्रैल 2022 में उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय खरोड़िया शो पंड्या स्टोर के बाद से घर घर पॉपुलर हुए। इसमें शाइनी दोशी, किंशुक महाजन, ऐलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई है। पांड्या स्टोर के बाद एक्टर सीरियल सुहागन में नजर आए थे। अक्षय की पत्नी दिव्या पेशे से एक डॉक्टर हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी।

    यह भी पढ़ें: Kundali Bhagya के अचानक बंद होने के फैसले से पारस कलनावत को लगा झटका, बताया सेट पर कैसा था ‘प्रीता’ का बरताव

    comedy show banner
    comedy show banner