Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • entertainment
  • bollywood
LIVE BLOG

Oscars 2023 Winners Updates: नाटू-नाटू और द एलिफेंट व्हीस्परर्स को मिला ऑस्कर, यहां पढ़ें अवॉर्ड से जुड़ी पूरी अपडेट

Oscars 2023 95th Academy Awards Winners Live Updates:बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर RRR के सॉन्ग नाटू-नाटू ने अपने नाम किया। इसका मुकाबला टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ से था।

By Rupesh KumarMon, 13 Mar 2023 12:28 PM (IST)
News Article Hero Image

Oscars 2023 95th Academy Awards Winners Live Updates: आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने इतिहास रचते हुए, इस बार दो ऑस्कर अपने नाम किए हैं। हालांकि तीसरी फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स को सिर्फ नॉमिनेशन से ही संतोष करना पड़ा।  आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता। इसके बाद तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। तो वहीं बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने सबको पीछे छोड़ते हुए अवॉर्ड अपने नाम किया। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के दौरान चैडविक बोसमैन को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि साल 2020 में बोसमैन का निधन हो गया था।

जूनियर एनटीआर और रामचरण ने ऑस्कर अवॉर्ड के साथ तस्वीर शेयर करते लिखा कि ऑस्कर अवॉर्ड घर आ रहा है'। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

13 Mar 202311:46:31 AM
Oscars 2023: : ऑस्कर में नातू नातू और द एलिफेंट व्हिस्परर्स की बड़ी जीत, आलिया ने बरसाया प्यार

 ट्रॉफी पकड़े हुए गुनीत मोंगा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए, आलिया ने लिखा, "उफ्फ क्या दृश्य है! ऐतिहासिक! बधाई guneetmonga और पूरी टीम theelephantwhisperers। एक्ट्रेस ने जश्न मनाने वाली स्माइली के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करके नाटू- नाटू की बड़ी जीत का जश्न भी मनाया। ऑस्कर में दीपिका की एक तस्वीर भी शेयर की, आलिया ने लिखा, "यह ब्यूटी भारत को गौरवान्वित कर रही है।

13 Mar 202311:32:53 AM
नाटू-नाटू की जीत पर बोले प्रसून जोशी

खुद प्रख्यात कवि- गीतकार और सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने नाटू- नाटू गाने के साथ एमएम कीरावनी और आरआरआर की ऑस्कर में जीत पर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने कहा, मैं संगीत निर्देशक एमएम केरावनी और गीतकार चंद्रबोस के लिए बहुत ज्यादा खुश हूं। गीत और फिल्म ने भारतीयों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।आरआरआर की पूरी टीम को बधाई।

13 Mar 202311:25:47 AM
द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने दी बधाई

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ऑस्कर जीतने पर बधाई देते हुए लिखा-बधाई हो mmkeeravaani, ssrajamouli NaatuNatu के लिए ऑस्कर जीतने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए। बहुत खूब! बधाई निर्देशक अर्थस्पेक्ट्रम कार्तिकी गोंजाल्विस guneetm, TheElephantWhisperers के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट जीतने के लिए

Congratulations @mmkeeravaani @ssrajamouli
For winning Oscars for #NaatuNaatu and making India proud. Wow!

Congratulations Director @EarthSpectrum Kartiki Gonsalves @guneetm for winning Best Documentary Short for #TheElephantWhisperers

This is the year of Indian cinema. pic.twitter.com/jeQIIGXUc4

— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 13, 2023
13 Mar 202311:21:57 AM
'भारतीय सिनेमा के लिए स्वर्णिम दिन'

सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया, "13-मार्च-2023, भारतीय सिनेमा के लिए एक सुनहरा दिन !!! !!"

13-March-2023, a golden day for Indian Cinema!!! #TheElephantWhisperers is the first Indian Production & #NaatuNaatu is the first song from an Indian Production to win the #Oscars ! My heart is full! Congratulations!! @guneetm #KartikiGonsalves @mmkeeravaani @boselyricist pic.twitter.com/CXNb3u3qOx

— Suniel Shetty (@SunielVShetty) March 13, 2023
13 Mar 202311:11:26 AM
'ऑस्कर अवॉर्ड घर आ रहा है'

रामचरण ने ट्वीट करते हुए लिखा- ऑस्कर अवॉर्ड घर आ रहा है

We have won!!
We have won as Indian Cinema!!
We won as a country!!
The Oscar Award is coming home!@ssrajamouli @mmkeeravaani @tarak9999 @boselyricist @DOPSenthilKumar @Rahulsipligunj @kaalabhairava7 #PremRakshith @ssk1122 pic.twitter.com/x8ZYtpOTDN

— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) March 13, 2023
13 Mar 202311:10:06 AM
जूनियर एनटीआर ऑस्कर ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए

 जूनियर एनटीआर ऑस्कर ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए

And we did it… #Oscars95 #NaatuNaatu #RRRMovie

Congratulations @mmkeeravaani Sir ji, Jakkanna @ssrajamouli , @boselyricist garu, the entire team and the nation 🇮🇳 pic.twitter.com/LCGRUN4iSs

— Jr NTR (@tarak9999) March 13, 2023
13 Mar 202311:04:07 AM
'भारतीय सिनेमा के लिए खुशी का पल'

महेश बाबू ने ट्विटर पर शेयर किया, "और ये रहा... नाटू नाटू!! सभी सीमाओं को पार करते हुए !! mmkeeravaani garu, boselyricist और RRR की पूरी टीम को ऑस्कर में उनकी शानदार जीत के लिए बधाई !! एक खुशी का पल! भारतीय सिनेमा के लिए उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा किया, TheElephantWhisperers की पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर जीतने पर बधाई... एक शानदार फिल्म और एक और अभूतपूर्व जीत

And there you go... NAATU NAATU!! Crossing all boundaries!! Congratulations to @mmkeeravaani garu, @boselyricist and the entire team of #RRR on their phenomenal win at the Oscars!! A jubilant moment for Indian cinema 👏👏👏

— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) March 13, 2023
13 Mar 202310:56:58 AM
प्रभुदेवा ने RRR की जीत पर कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित को बधाई दी

प्रभुदेवा ने आरआरआर की जीत पर कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया।

PREMRAKSHITH U DID IT , we all are proud of u ❤️❤️❤️ CHOREOGRAPHING NAATU NAATU

— Prabhudheva (@PDdancing) March 13, 2023
13 Mar 202310:32:58 AM
Oscars 2023: ऋतिक रोशन ने जाहिर की खुशी

 ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर लिखा-  Oscars 2023 में भारतीय सिनेमा के लिए ऐसा ऐतिहासिक, गर्व और खुशी का पल सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म TheElephantWhisperers की टीम को बहुत-बहुत बधाई और सर्वश्रेष्ठ मूल गीत NaatuNaatu के लिए टीम RRR को भी बधाई 

13 Mar 202310:25:01 AM
राहुल गांधी ने नाटू-नाटू टीम को बधाई दी

राहुल गांधी ने टीम आरआरआर को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- "जिस गाने पर पूरे भारत ने डांस किया, वह वास्तव में वैश्विक हो गया है! mmkeeravaani,boselyricist और पूरी RRR टीम को NaatuNaatu के लिए ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत जीतने के लिए बधाई।

13 Mar 202310:24:47 AM
आलिया भट्ट ने भी जताई खुशी

 आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने के बाद आलिया भट्ट खुशी से फूले नहीं समाई। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। 

13 Mar 20239:58:29 AM
Oscars 2023: PM मोदी ने दी बधाई

पीम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- असाधारण! नाटू-नाटू की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। mmkeeravaani boselyricist और इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरी टीम को बधाई।

Exceptional!

The popularity of ‘Naatu Naatu’ is global. It will be a song that will be remembered for years to come. Congratulations to @mmkeeravaani, @boselyricist and the entire team for this prestigious honour.

India is elated and proud. #Oscars https://t.co/cANG5wHROt

— Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2023
13 Mar 20239:47:12 AM
Oscars 2023: अजय देवगन ने ऑस्कर विजेताओं को दी बधाई

ट्विटर पर अजय देवगन ने लिखा, "जैसा कि अक्सर कहा जाता है, सिनेमा एक यूनिवर्सल भाषा बोलता है। RRR और TheElephantWhisperers की टीमों को उनकी Oscar जीत के लिए बधाई। यह एक गर्व का का पल है"

As it is often said, cinema speaks a universal language. Congratulations to the teams of #RRR and #TheElephantWhisperers for their #Oscar wins. It’s a proud 🇮🇳 moment 🎈

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 13, 2023
13 Mar 20239:43:23 AM
Oscars 2023: प्रियंका गांधी ने दी बधाई
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- आपने हम सभी को गौरवान्वित किया है

You have made us all proud!
Well done @guneetm and @EarthSpectrum, couldn’t be happier, firstly, you are both women and secondly your beautiful film was about the most gentle and lovely creatures on earth! ❤️❤️ pic.twitter.com/QTSFbKH7RW

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 13, 2023
13 Mar 20239:35:24 AM
'भारत, भारतीय सिनेमा के लिए एक और बड़ा कदम'

विजय देवरकोंडा ने टीम आरआरआर को बधाई दी, "सुंदर RRRMovie NaatuNaatu भारत, भारतीय सिनेमा के लिए एक और बड़ा कदम! आपने हम सभी को गौरवान्वित किया और हमें बड़ा सपना दिखाया। जय हिंद!

Beautiful ❤️#RRRMovie#NaatuNaatu

Another big step for India, Indian cinema! #Oscars

You made us all proud and made us dream bigger. Jai Hind!

— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) March 13, 2023
13 Mar 20239:33:07 AM
Oscars 2023: कंगना रनोट ने टीम RRR को बधाई दी

कंगना रनोट ने ट्विटर पर टीम RRR को बधाई दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा- पूरे भारत को बधाई, नस्लीय आधार पर भारतीयों के दमन, अत्याचार, हत्या, उपनिवेशीकरण के बारे में एक फिल्म को विश्व मंच पर सराहना मिली।

13 Mar 20239:28:35 AM
नाटू-नाटू का नाम आते ही खुशी से उछल पड़ी RRR टीम

 ऑस्कर्स 2023 में जैसे ही नाटू-नाटू के नाम का ऐलान हुआ RRR की टीम खुशी से उछल पड़ी। 

13 Mar 20239:14:49 AM
Oscars 2023: एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' ने बनाया रिकॉर्ड

एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस ने जीते सात ऑस्कर, स्लमडॉग मिलियनेयर के बाद से सबसे ज्यादा पुरस्कृत फिल्म

‘Everything Everywhere All at Once’ Wins Seven Oscars, Is Most-Awarded Best Picture Since ‘Slumdog Millionaire’ https://t.co/cWwv8Fixzy

— Variety (@Variety) March 13, 2023
13 Mar 20239:09:59 AM
Oscars 2023: बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

मिशेल योह ने बेस्ट एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता, उन्होंने कहा- उन सभी छोटे लड़कों और लड़कियों के लिए जो आज रात मेरी तरह दिखते हैं, यह आशा और संभावनाओं की किरण है। यह इस बात का प्रमाण है कि सपने सच होते हैं।

Michelle Yeoh accepts her #Oscar for Best Actress: "For all the little boys and girls who look like me watching tonight, this is a beacon of hope and possibilities. This is proof that dreams do come true." https://t.co/ndiKiHfmID pic.twitter.com/pQN8nHDhCx

— Variety (@Variety) March 13, 2023
13 Mar 20239:05:02 AM
Oscars 2023: बेस्ट एक्टर ऑस्कर

ब्रेंडन फ्रेजर ने द व्हेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीता

Brendan Fraser accepts the #Oscar for Best Actor for #TheWhale. https://t.co/ndiKiHfmID pic.twitter.com/kNuDy85dpH

— Variety (@Variety) March 13, 2023
13 Mar 20238:53:49 AM
Oscar Awards 2023: 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड

Oscar Awards 2023 सोमवार की सुबह भारतीयों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान ले आई। ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में इंडिया से शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में नॉमिनेट हुई द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता जिस पर अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें बधाई दी।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Oscar Awards 2023: द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड, अमिताभ बच्चन ने बांधे तारीफों के पुल

13 Mar 20238:51:49 AM
Oscar Award 2023: नाटू-नाटू ने जीता बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए अवॉर्ड

Oscar Award 2023 ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में नाटू-नाटू गाने को हॉलीवुड गानों के साथ बेस्ट ओरिजिनल सांग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। एक बार फिर से एस एस राजामौली की इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराया है और इस गाने ने अवॉर्ड जीता है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Oscar Award 2023: नाटू-नाटू ने जीता बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए अवॉर्ड, दुनियाभर में मचाया धमाल

13 Mar 20238:45:59 AM
Oscars 2023: 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में डेनियल क्वान और डेनियल शाइनर्ट ने जीता बेस्ट डायरेक्टर का अवॉ

डेनियल क्वान और डेनियल शाइनर्ट ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता। अन्य नामांकित व्यक्ति थे: टोड फील्ड - टार, मार्टिन मैकडॉनघ - द बंशीज ऑफ इनिशरिन, रुबेन ऑस्टलंड - ट्राएंगल ऑफ सैडनेस, स्टीवन स्पीलबर्ग - द फेबेलमेन्स।

The #Oscar for Best Director goes to Daniel Kwan and Daniel Scheinert for "Everything Everywhere All at Once." https://t.co/wgCluOYWZT pic.twitter.com/TixuTtH5oL

— Variety (@Variety) March 13, 2023
13 Mar 20238:43:15 AM
Oscar 2023: RRR ने जीता बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर

ऑस्कर की बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बाजी मारी है। इसका मुकाबला टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ से था।

13 Mar 20238:39:30 AM
बेस्ट फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर

बेस्ट फिल्म एडिटिंग के लिए एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स को मिला ऑस्कर

The #Oscar for Best Film Editing goes to "Everything Everywhere All at Once." https://t.co/wgCluOYWZT pic.twitter.com/Vf93FNpufD

— Variety (@Variety) March 13, 2023
13 Mar 20238:31:48 AM
RRR के नाटू-नाटू ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए अकादमी पुरस्कार जीता

RRR के नाटू-नाटू  ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। एमएम केरावनी और चंद्रबोस ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर पहुंचे।

"Naatu Naatu" from #RRR wins Best Original Song at the #Oscars. https://t.co/ndiKiHfmID pic.twitter.com/d7ZSoRps2d

— Variety (@Variety) March 13, 2023
13 Mar 20238:27:50 AM
Oscars 2023: टॉप गन मेवरिक ने बेस्ट साउंड के लिए ऑस्कर जीता

टॉप गन मेवरिक ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट साउंड का पुरस्कार जीता। अन्य नॉमिनेटेड फिल्में थी - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, अवतार: द वे ऑफ वॉटर, द बैटमैन, एल्विस।

13 Mar 20238:26:11 AM
Oscars 2023: कंगना रनोट ने की दीपिका पादुकोण के ऑस्कर अपीयरेंस की तारीफ

कंगना रनोट ने दीपिका पादुकोण की ऑस्कर अपीयरेंस की तारीफ करने के लिए ट्विटर पर लिखा, कितनी सुंदर दीपिका पादुकोण नजर आईं, पूरे देश को गर्व महसूस कराना आसान नहीं है। अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतने शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना। इस तथ्य के प्रमाण के रूप में कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।

13 Mar 20238:12:50 AM
Oscar 2023: "एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स" को मिला ऑस्कर

 बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर "एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स" को जाता है।

13 Mar 20238:10:50 AM
चैडविक बोसमैन को दी गई श्रद्धांजलि

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के दौरान चैडविक बोसमैन को श्रद्धांजलि दी गई। साल 2020 में बोसमैन का निधन हो गया था।

13 Mar 20238:05:15 AM
रिहाना को लाइफ मी अप के लिए स्टैंडिंग ओवेशन मिला

ब्लैक पैंथर वकंडा फॉरएवर के गीत लाइफ मी अप में रिहाना के प्रदर्शन ने उन्हें 95वें अकादमी पुरस्कारों में स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

13 Mar 20237:58:22 AM
Oscars 2023: अवतार द वे ऑफ वॉटर ने जीता बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड

अवतार द वे ऑफ वॉटर ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट विजुअल इफेक्ट का पुरस्कार जीता। अन्य नामांकित व्यक्ति थे - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, द बैटमैन, ब्लैक पैंथर वाकांडा फॉरएवर और टॉप गन मेवरिक।

13 Mar 20237:55:46 AM
भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर

गुनीत मोंगा ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में द एलिफेंट व्हिस्परर्स की जीत के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा इंडियाज ग्लोरी विद 2 वीमेन, आज की रात ऐतिहासिक है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर है।

13 Mar 20237:52:58 AM
लेडी गागा ने किया परफॉर्म

 लेडी गागा ने ऑस्कर्स 2023 में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है। 

Lady Gaga stunned the #Oscars with a stripped down "Hold My Hand"" performance dedicated to original "Top Gun" director Tony Scott: "You might find that you can be your own hero even if you feel broken inside.” https://t.co/Bzgar80KXY

— Variety (@Variety) March 13, 2023
13 Mar 20237:50:02 AM
Oscars 2023: ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट ने 95वें एकेडमी अवार्ड्स में बेस्ट ओरिजिनल स्कोर जीता

ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मौलिक स्कोर का पुरस्कार जीता। अन्य नामांकित व्यक्ति थे - बेबीलोन, द बंशीज ऑफ इनिशरिन, एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स और द फैबेलमेन्स।

13 Mar 20237:43:36 AM
Oscars 2023: बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

प्रोडक्शन डिजाइनर क्रिश्चियन एम गोल्डबेक और सेट डेकोरेटर अर्नेस्टाइन हिपर ने ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट के लिए ऑस्कर जीता

13 Mar 20237:30:26 AM
ऑस्कर 2023: द बॉय, द मोल, द फॉक्स और द हॉर्स ने सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीता

द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स ने सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीता। अन्य नामांकित व्यक्ति थे - द फ्लाइंग सेलर, आइस मर्चेंट्स, माई ईयर ऑफ डिक्स, एन ऑस्ट्रिच टोल्ड मी द वर्ल्ड इज फेक और आई थिंक आई बिलीव इट।

13 Mar 20237:24:59 AM
भारत की "द एलिफेंट व्हिस्परर्स" को मिला ऑस्कर

 सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म के लिए ऑस्कर "द एलिफेंट व्हिस्परर्स" को जाता है।

The #Oscar for Best Documentary Short Film goes to "The Elephant Whisperers." https://t.co/wgCluOYWZT pic.twitter.com/mZd71U2zDt

— Variety (@Variety) March 13, 2023
13 Mar 20237:15:22 AM
Oscars 2023: सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म का ऑस्कर जर्मनी को ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट के लिए दिया गया।

13 Mar 20237:13:47 AM
Oscars 2023: नाटू-नाटू पर हुई लाइव परफॉर्मेंस

ऑस्कर के मंच से दीपिका पादुकोण ने लोगों का परिचय RRR और इसके गीत नाटू-नाटू से करवाया। इस दौरान उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की और तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।

Watch the live performance of #RRRs "Naatu Naatu" from inside the Dolby Theatre, along with director S. S. Rajamouli pic.twitter.com/fltPA7HCtr

— The Hollywood Reporter (@THR) March 13, 2023
13 Mar 20237:10:27 AM
जब ऑस्कर्स के मंच पर पहुंचा गधा

ऑस्कर्स अवॉर्ड के दौरान लोग तब हैरान रह गए जब उन्होंने एक गधे को वहां देखा

Jenny from ‘The Banshees of Inisherin’ made her #Oscars debut! pic.twitter.com/sR8Sb4A82x

— Entertainment Tonight (@etnow) March 13, 2023
13 Mar 20237:04:18 AM
Oscars 2023: मंच पर पहुंची दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने मंच पर नाटू-नीटू का परिचय दिया।दीपिका पादुकोण ऑस्कर के मंच पर गईं और मंच पर नातू नातू टीम का परिचय कराया।

13 Mar 20237:02:21 AM
Oscars 2023: ब्लैक पैंथर को मिला बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिए रूथ कार्टर को मिला।

13 Mar 20236:51:46 AM
Oscars 2023: द व्हेल ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग का अवॉर्ड जीता

द व्हेल ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइल का पुरस्कार जीता। इस कैटेगरी में अन्य नॉमिनेटेड व्यक्ति थे - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, द बैटमैन, ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर, एल्विस।

13 Mar 20236:50:13 AM
एक्साइटेड हैं राम चरण

एक्साइटेड हैं राम चरण

Who else is excited for the performance of Naatu Naatu at the #Oscars tonight? #RRR star @AlwaysRamCharan definitely is! pic.twitter.com/InvKWpvxuP

— Los Angeles Times (@latimes) March 13, 2023
13 Mar 20236:46:45 AM
Oscars 2023 में छाया RRR का नाटू-नाटू

ऑस्कर 2023 में छाया RRR का नाटू-नाटू

#Oscar #RRR already getting it’s due in jimmy’s monologue pic.twitter.com/ENgiy7w3Tz

— Loy (@Loy_talk) March 13, 2023
13 Mar 20236:43:39 AM
Oscars 2023: 95वें एकेडमी अवार्ड्स में नाटू- नाटू गीतकार चंद्रबोस

95वें एकेडमी अवार्ड्स में नाटू- नाटू गीतकार चंद्रबोस

Chandrabose ❤️‍🔥❤️‍🔥❤️‍🔥 #Oscars #Oscars95 #RRRMovie pic.twitter.com/NXe7AYxOS1

— RRR Movie (@RRRMovie) March 13, 2023
13 Mar 20236:37:35 AM
Oscars 2023: बेस्ट सिनेमैटोग्राफी

 बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का ऑस्कर जेम्स फ्रेंड को ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट के लिए मिला।

The Oscar for Best Cinematography goes to James Friend for his work on All Quiet on the Western Front @allquietmovie #Oscars95 pic.twitter.com/YvM6bbVWXi

— The Academy (@TheAcademy) March 13, 2023
13 Mar 20236:36:15 AM
RRR पर टिकी देश की निगाहें

रेड कार्पेट पर पहुंची RRR की टीम

MM Keeravaani ❤️‍🔥❤️‍🔥❤️‍🔥 #Oscars #Oscars95 #RRRMovie pic.twitter.com/69XnH2D3XO

— RRR Movie (@RRRMovie) March 13, 2023
13 Mar 20236:32:42 AM
Oscars 2023: डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत को लगा झटका

ऑस्कर अवॉर्ड्स की डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में भारतीय डॉक्यूमेंट्री आर दैट ब्रीथ्स को सिर्फ नॉमिनेशन से ही संतोष करना पड़ा।

13 Mar 20236:28:25 AM
Oscar 2023: बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म

टॉम बर्कले और रॉस व्हाइट ने एन आयरिश गुडबाय के लिए ऑस्कर जीता। इस कैटिगरी में एन आयरिश गुडबाय के अलावा इवालु, ले पुपिल, नाइट राइड और द रेड सूटकेट भी नॉमिनेड थी।

An Irish Goodbye is taking home the Oscar for Best Live Action Short Film! #Oscars95 pic.twitter.com/hXZrfyCbq4

— The Academy (@TheAcademy) March 13, 2023
13 Mar 20236:25:06 AM
Oscars 2023: इस साल की सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म बनी 'नवलनी'
डेनियल रोहर, ओडेसा राय, डायने बेकर, मेलानी मिलर और शेन बोरिस की डॉक्यूमेंट्री नवलनी ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर जीता।
13 Mar 20236:12:20 AM
जेमी ली कर्टिस के माता पिता भी जीत चुके हैं ऑस्कर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर जीतने के बाद जेमी ली कर्टिस ने कहा कि मेरे माता-पिता भी ऑस्कर जीत चुके हैं और अब मेरे पास भी ऑस्कर है। ये अवॉर्ड उन्होंने अपने फैमिली को डेडिकेट किया।

13 Mar 20236:09:42 AM
Oscar 2023: बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल

जेमी ली कर्टिस ने एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स के लिए ऑस्कर जीता

13 Mar 20236:08:25 AM
इमोशनल हुए ह्यू क्वान

ह्यू क्वान ने बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए ऑस्कर जीता और ये अवॉर्ड अपनी मां को समर्पित किया। ह्यू क्वान स्टेज पर ही भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

13 Mar 20236:03:06 AM
Oscar 2023: बेस्ट एक्टर फॉर सपोर्टिंग रोल

के ह्यू क्वान ने एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीता।

"Mom, I just won an #Oscar" - Ke Huy Quan wins best supporting actor for his role in #EverythingEverywhereAllAtOnce https://t.co/XEbfwBaY0K pic.twitter.com/5OamP2uzrA

— The Hollywood Reporter (@THR) March 13, 2023
13 Mar 20236:00:18 AM
Oscar 2023: से पहले एमएम कीरावनी बोले , 'मैं चाहता हूं कि भारत हमारे लिए प्रार्थना करे'

हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात, 95वां अकादमी पुरस्कार आखिरकार आ गया! इस साल में ढेर सारी उम्मीदें हैं, खासकर एम.एम. कीरावनी के साथ भारत के लिए। कीरावनी और चंद्रबोस, जीत हासिल करने से इंच दूर हैं...

13 Mar 20235:57:08 AM
ऑस्कर 2023: ओपनिंग मोनोलॉग में नाटू नाटू डांसर्स

ओपनिंग मोनोलॉग के बाद जैसे ही जिमी किमेल ने मंच छोड़ा, नाटू नाटू डांसर्स ने उनका साथ दिया क्योंकि भीड़ ने भी गाने के लिए चीयर किया।

13 Mar 20235:54:00 AM
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म

सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म के लिए रात का पहला ऑस्कर गुइलेर्मो डेल टोरो के पिनोचियो को जाता है।

13 Mar 20235:50:55 AM
Oscar 2023: पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में पहुंचे राम चरण

ऑस्कर 2023 आखिरकार शुरू हो गया है और सभी हॉलीवुड सितारों के बीच, हमारा मोस्ट अवेटेड पल आ गया है। राम चरण ने अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में धमाकेदार एंट्री की है।

13 Mar 20235:47:25 AM
94वें ऑस्कर अवॉर्ड में हुआ था ये कांड

याद दिला दें कि 94वें ऑस्कर अवॉर्ड में थप्पड़ कांड हुआ था। जब प्रेजेंटर क्रिस रॉक को विल स्मिथ ने उनके जोक्स पर नाराज होकर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।

13 Mar 20235:37:57 AM
Oscar 2023: रेड कार्पेट पर पहुंची लेडी गागा
लेडी गागा ऑस्कर 2023 के रेड कार्पेट पर पहुंच चुकी हैं।

She made it! @ladygaga is on the carpet for #Oscars95 pic.twitter.com/IBPHA42SBa

— The Hollywood Reporter (@THR) March 12, 2023
13 Mar 20235:35:53 AM
Oscars 2023: 95th Academy Awards को भारत में कब और कहां देखें

The 95th Academy Awards: ऑस्कर 2023 या 95वां अकादमी पुरस्कार समारोह बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। भारतीय फिल्म आरआरआर को ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Oscars 2023: लाइव स्ट्रीमिंग की डेट और प्लेटफॉर्म, भारत में कब और कहां देखें 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स

13 Mar 20235:32:10 AM
Oscars 2023: नाटू नाटू सिंगर्स को नहीं हो रहा यकीन

नाटू नाटू के सिंगर्स काला भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने रेड कार्पेट पर वेरायटी से बात की और कहा, यह वास्तव में अविश्वसनीय है। यह एक सपने जैसा लगता है। हम यहां पहुंच पाए हैं। हम खुद को चिकोटी काट रहे हैं और यकीन दिला रहे हैं कि ये सब सच है।

Best Original Song nominees Kaala Bhairava & Rahul Sipligunj and choreographer Prem Rakshith talk about performing “Naatu Naatu” from #RRR at tonight’s #Oscars pic.twitter.com/N661tGJISx

— The Hollywood Reporter (@THR) March 12, 2023
13 Mar 20235:20:31 AM
रेड कार्पेट पर पहुंची RRR की टीम

आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने ऑस्कर के रेड कार्पेट पर फिल्म के सितारों जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ पोज दिया।

The RRR at the #OSCARS!!! #Oscars95 #NaatuNaatu #RRRMovie pic.twitter.com/QT1LGcRFtU

— RRR Movie (@RRRMovie) March 12, 2023

The RRR at the #OSCARS!!! #Oscars95 #NaatuNaatu #RRRMovie pic.twitter.com/QT1LGcRFtU

— RRR Movie (@RRRMovie) March 12, 2023
13 Mar 20235:17:58 AM
दीपिका का दिलकश अंदाज

95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में दीपिका पादुकोण ने अपने ऑसम लुक के साथ शिरकत की है।

12 Mar 202311:53:14 PM
सामने आया ऑस्कर अवॉर्ड का प्रोमो वीडियो

एबीसी नेटवर्क की और से सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमे दिखाया गया है कि ऑस्कर नाइट काफी शानदारी होने जा रही है। भारतीय समय के हिसाब से कार्यक्रम 13 मार्च की सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। यह अवॉर्ड नाइट अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगी।

Its movies biggest night, and its giving EVERYTHING youve been waiting for! Dont miss The #Oscars live tonight at 8e/5p on ABC 🎬 pic.twitter.com/G1jLO8YReL

— ABC (@ABCNetwork) March 12, 2023
12 Mar 202311:08:55 PM
हॉलीवुड फिल्म 'टार' बेस्ट पिक्चर कैटेगेरी में नॉमिनेट
blog images

हॉलीवुड फिल्म Tar ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर कैटेगेरी में नामिनेशन मिला है। 

12 Mar 202310:45:13 PM
औरतों के साथ हुए दुष्कर्म की कहानी है 'वुमन टॉकिंग'
blog images

इस फिल्म को ऑस्कर में नॉमिनेट किया है। यह मूवी मेनोनाइट कालोनी की औरतों के साथ हुए दुष्कर्म पर बनी हुई है। दर्शकों ने इस मूवी को बहुत पसंद किया है। ये फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी।

12 Mar 202310:14:24 PM
बेहद खास होती है ऑस्कर की ट्रॉफी
blog images

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड यही होता है। इस अवॉर्ड को एक्टर एमिलियो फर्नांडिस की नेक्ड फोटो से इंस्पायर होकर बनाया गया है। यह ट्रॉफी साढ़े 13 इंच लंबी होती है जिसका वजन आधा किलो से कम 450 ग्राम होता है। इस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी होती है। एक ट्रॉफी बनवाने में 1000 डॉलर का खर्च होता है।

12 Mar 20239:48:54 PM
All Quiet On The Western Front एक वॉर फिल्म है और इसे भी कई केटेगरीज में नॉमिनेशन मिला हुआ है

All Quiet On The Western Front एक वॉर फिल्म है और इसे भी कई केटेगरीज में नॉमिनेशन मिला हुआ है।

12 Mar 20239:43:08 PM
अवतार 2 को भारत में काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया गया था।

अवतार 2 को भारत में काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। इस फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरुन ने किया था।

12 Mar 20239:35:33 PM
द फेबेलमैन्स ने गोल्डन ग्लोब में भी पुरस्कार जीते है, वहीं यह फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है

द फेबेलमैन्स ने गोल्डन ग्लोब में भी पुरस्कार जीते है, वहीं यह फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है। इसमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का अवार्ड भी शामिल है।

12 Mar 20239:23:03 PM
Oscars 2023 में टॉम क्रुज की फिल्म टॉप गन मेवरिक भी नॉमिनेटेड है

Oscars 2023 में टॉप गन मेवरिक भी नॉमिनेटेड है। इस फिल्म ने भारत में भी काफी अच्छा व्यापार किया था।

12 Mar 20238:49:54 PM
ऑस्कर 23 के व्यस्त शेड्यूल के बीच राम चरण अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी समय भी बिताते आए थे नजर

ऑस्कर 23 के व्यस्त शेड्यूल के बीच राम चरण अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी समय भी बिताते नजर आए थे। इसे लेकर उन्हें फैंस भी काफी उत्साहित थे।

12 Mar 20238:40:16 PM
Avatar: The Way of Water का निर्देशन जेम्स कैमरुन ने किया है
Avatar: The Way of Water का निर्देशन जेम्स कैमरुन ने किया है। यह फिल्म भी ऑस्कर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेटेड है। इस फिल्म ने पूरे विश्व में 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है।
12 Mar 20238:34:55 PM
RRR को जापान में दर्शकों का काफी प्यार मिला है
RRR को जापान में दर्शकों का काफी प्यार मिला है। इसके बाद निर्देशक एस एस राजामौली ने फैंस का आभार व्यक्त किया था।

Back in those days, a film running for 100days, 175 days etc was a big thing. The business structure changed over time...Gone are those fond memories...

But the Japanese fans are making us relive the joy ❤️❤️

Love you Japan... Arigato Gozaimasu...🙏🏽🙏🏽 #RRRinJapan #RRRMovie pic.twitter.com/bLVeSstyIa

— rajamouli ss (@ssrajamouli) January 28, 2023
12 Mar 20238:25:53 PM
Oscar Awards 2023 Nominations में पहुंचने वाली फिल्में OTT पर देखना चाहते हैं?

Oscar Awards 2023 समारोह से पहले जानिए Nominations में पहुंचने वाली फिल्में OTT पर कहां देखें? यहां पढ़ें पूरी खबर

12 Mar 20238:19:26 PM
Priyanka Chopra ने प्री-ऑस्कर इवेंट में ऑल व्हाइट ड्रेस में ढहाया था कहर, वायरल हुई थीं तस्वीरें

Priyanka Chopra ने प्री-ऑस्कर इवेंट में ऑल व्हाइट ड्रेस में ढहाया कहर, निक जोनास के साथ आई नजर, देखें तस्वीरें

12 Mar 20238:16:06 PM
Oscar 2023 में जूनियर एनटीआर और राम चरण नाटू- नाटू गाने पर नहीं करेंगे परफॉर्म,

Oscar 2023 में जूनियर एनटीआर और राम चरण नाटू- नाटू गाने पर नहीं करेंगे परफॉर्म, कारण जानकर टूट जाएगा दिल, पढ़ें पूरी खबर

12 Mar 20238:11:28 PM
Oscars 2023 में अपनी बात रखना चाहते थे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, किया गया मना

Oscars 2023 में अपनी बात नहीं रख पाएंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, अकादमी ने किया रिजेक्ट, यहां पढ़ें पूरी खबर

12 Mar 20238:04:31 PM
Oscars 2023 में 62 साल बाद पहली बार नहीं होगा कारपेट का रंग लाल,

Oscars 2023: 62 साल बाद पहली बार नहीं होगा ऑस्कर में कारपेट का रंग लाल, यहां पढ़ें पूरी खबर

12 Mar 20238:00:30 PM
Oscar 2023: दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवॉर्ड करेंगी प्रेजेंट करने वाली है

Oscar 2023: रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण तहलका मचा चुकी है, अब ऑस्कर अवॉर्ड करेंगी प्रेजेंट.. यहां पढ़ें पूरी खबर

12 Mar 20237:58:38 PM
Oscars 2023: नॉमिनेट हुई हैं ये भारतीय फिल्में और डाक्यूमेंट्री, देखें पूरी लिस्ट

Oscars 2023: इस बार ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुई हैं ये भारतीय फिल्में और डाक्यूमेंट्री। इसे लेकर फैंस भी उत्साहित है। देखें पूरी लिस्ट

12 Mar 20237:50:03 PM
एस.एस. राजामौली आरआरआर' फिल्म के अलावा 'नाटू-नाटू' गाने के निर्देशक भी है

एस.एस. राजामौली आरआरआर फिल्म के अलावा नाटू-नाटू गाने के निर्देशक है... पढ़ें उनकी पूरी प्रोफाइल

12 Mar 20237:38:28 PM
Oscars 2023: ऑस्कर 2023 के लाइव स्ट्रीम से पहले देखें नॉमिनेशन की फुल लिस्ट

Oscars 2023: ऑस्कर 2023 के लाइव स्ट्रीम से पहले देखें नॉमिनेशन की फुल लिस्ट... कई फिल्मों को मिला है नॉमिनेशन।

12 Mar 20237:30:30 PM
Oscars 2023: भारत में कब और कहां देखें 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स

Oscars 2023: लाइव स्ट्रीमिंग की डेट और प्लेटफॉर्म, भारत में कब और कहां देखें 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स, यहां पढ़ें पूरी खबर

12 Mar 20237:23:29 PM
Oscar 23: लॉरेन गोटलिब ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी दी है

लॉरेन गोटलिब ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि वह नाटू-नाटू गाने पर लाइव परफॉर्म करेंगी।

12 Mar 20237:19:41 PM
Oscar 2023 में नाटू-नाटू पर राम चरण और एनटीआर की जगह लॉरेन गोटलिब करेंगी परफॉर्म

Oscar 2023 में नाटू-नाटू गाने पर राम चरण और एनटीआर की जगह लॉरेन गोटलिब लाइव परफॉर्म करने वाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर

12 Mar 20236:58:27 PM
अवतार द वे ऑफ वाटर और टॉप गन मेवरिक ने भारत में अच्छा व्यापार किया है।

अवतार द वे ऑफ वाटर और टॉप गन मेवरिक ने भारत में अच्छा व्यापार किया है। इन फिल्मों की कमाई ने कई हिंदी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया था।

12 Mar 20236:56:22 PM
इस बार के ऑस्कर अवार्ड्स में बेस्ट फिल्म की रेस में कई फिल्में है

इस बार के ऑस्कर अवार्ड्स में All Quiet on the Western Front, Avatar: The Way of Water, The Banshees of Inisherin, Elvis, Everything Everywhere All at Once, The Fabelmans, Tár, Top Gun: Maverick, Triangle of Sadness, Women Talking जैसी फिल्में नॉमिनेटेड है।

Presenting this year’s Best Picture nominees... #Oscars95

All Quiet on the Western Front, Avatar: The Way of Water, The Banshees of Inisherin, Elvis, Everything Everywhere All at Once, The Fabelmans, Tár, Top Gun: Maverick, Triangle of Sadness, Women Talking pic.twitter.com/TqAX1gyhwA

— The Academy (@TheAcademy) March 10, 2023
12 Mar 20236:51:23 PM
नाटू-नाटू गाने पर कई रील या डांसिंग वीडियो भी बनाए गए है
नाटू-नाटू गाने पर कई रील या डांसिंग वीडियो भी बनाए गए है। कई विदेशी इंफ्लुएंसर भी इस गाने पर वीडियो बना चुके है।

リハ終わりに全力でとにかく楽しそうに踊る人🕺🏻🕺🏻🕺🏻https://t.co/QywLDqfj74@RRRMovie @RRR_twinmovie#RRR#RRRMoive #NaatuNaatu #ナートゥダンス#勝手に応援大使#三浦大知 pic.twitter.com/X2kSti2cWx

— 三浦大知【公式アカウント】 (@DAICHIMIURAinfo) March 1, 2023
12 Mar 20236:47:14 PM
RRR फिल्म ने भारत के अलावा जापान में भी फिल्म ने की बंपर कमाई

RRR फिल्म ने भारत के अलावा जापान में भी बंपर कमाई की है। इस फिल्म को अन्य देशों में भी काफी पसंद किया गया है।

Dolby Cinema & IMAX screenings are back in Japan. Glorified run continuing ❤️ #RRRinJapan #RRRMovie https://t.co/z4OY6NXdJF

— RRR Movie (@RRRMovie) March 8, 2023
12 Mar 20236:44:16 PM
एसएस राजामौली ने नाटू-नाटू गाने के कोरिओग्राफर का भी किया था आभार व्यक्त

इसके पहले एसएस राजामौली ने नाटू-नाटू गाने के कोरिओग्राफर का भी आभार व्यक्त किया था। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि इस गाने के हुक स्टेप के लिए कई स्टेप्स बनाए गए थे।

I thank my guru, @ssrajamouli sir, for this kind words towards me. Im glad you enjoyed my work and appreciated my contribution,I’m grateful for ur trust in me & the opportunity to prove myself once again as a trustworthy choreographer for #RRRMovie. ❤️ u so much sir! pic.twitter.com/SPaKuHTQW9

— premrakshith (@premrakchoreo) March 7, 2023
12 Mar 20236:37:45 PM
नाटू-नाटू पर टीम करेगी लाइव परफॉर्म

RRR फिल्म के नाटू-नाटू गाने पर टीम लाइव परफॉर्म करने वाली है। इसके पहले सोशल मीडिया पर टीम ने इस बात की जानकारी दी थी कि वे इसके लिए तैयार है।

1 day to go! 🤙🏾🔥#Oscar #Oscars95 @Rahulsipligunj https://t.co/cRr882CG2R

— Kaala Bhairava (@kaalabhairava7) March 11, 2023
12 Mar 20236:35:18 PM
नाटू-नाटू को नॉमिनेशन मिलने पर RRR की टीम ने जताई थी खुशी

नाटू-नाटू को नॉमिनेशन मिलने पर RRR की टीम ने जताई खुशी थी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा था , हमने इतिहास रच दिया। हमें इस बात की सूचना देते हुए गर्व हो रहा है कि 95वें अकेडमी अवार्ड्स के लिए नाटू-नाटू का बेस्ट ओरिजिनल सांग्स केटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

12 Mar 20236:30:14 PM
RRR की टीम एसएस राजामौली के नेतृत्व में पहले से ही अमेरिका में मौजूद

RRR की टीम एसएस राजामौली के नेतृत्व में पहले से ही अमेरिका में मौजूद है। ऑस्कर अवार्ड्स को लेकर फैंस में भी काफी उत्साह है।

WE CREATED HISTORY!! 🇮🇳

Proud and privileged to share that #NaatuNaatu has been nominated for Best Original Song at the 95th Academy Awards. #Oscars #RRRMovie pic.twitter.com/qzWBiotjSe

— RRR Movie (@RRRMovie) January 24, 2023
12 Mar 20236:16:48 PM
ऑस्कर अवार्ड 2023 की कुछ ही घंटों में होगी शुरुआत
blog images

ऑस्कर अवार्ड 2023 अब से कुछ ही घंटों के बाद शुरू होने वाला है। भारत की ओर से RRR फिल्म का गाना नाटू-नाटू बेस्ट सॉन्ग केटेगरी में नॉमिनेटेड है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us