विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscars 2023: लाइव स्ट्रीमिंग की डेट और प्लेटफॉर्म, भारत में कब और कहां देखें 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sun, 12 Mar 2023 12:14 PM (IST)

Oscars 2023 where to watch the 95th Academy Awards in India ऑस्कर 2023 का सीधा प्रसारण 13 मार्च को भारतीय ...और पढ़ें

oscars 2023 live streaming when and where to watch live telecast of 95th academy awards
oscars 2023 live streaming when and where to watch live telecast of 95th academy awards

नई दिल्ली, जेएनएन। The 95th Academy Awards: ऑस्कर 2023 या 95वां अकादमी पुरस्कार समारोह शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। भारतीय समय के अनुसार ये 13 मार्च की सुबह से प्रसारित किया जाएगा। भारतीय फिल्म 'आरआरआर' को ऑस्कर 2023 में 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। यह कार्यक्रम लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

ऑस्कर 2023: कब और कहां देखें

भारत में शो का सीधा प्रसारण 13 मार्च को सुबह 5:30 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। ऑस्कर 2023 का सीधा प्रसारण एबीसी नेटवर्क पर भी देखा जा सकता है, जो सब्सक्रिप्शन के साथ यूट्यूब, डायरेक्ट टीवी, एफयूबीओटीवी और हुलु लाइव टीवी सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा।

RRR को भी मिला नॉमिनेशन

इस बार भारतीय ऑस्कर 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि एसएस राजामौली की आरआरआर को "बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग" कैटेगरी के लिए ऑस्कर में नामांकित किया गया है। लोग इसे अवॉर्ड जीतते देखना चाहते हैं। बता दें कि "नाटू नाटू" का संगीत एमएम कीरावनी ने तैयार किया है। कार्यक्रम से पहले रेड कार्पेट सेरेमनी होगी जो लगभग एक घंटे तक चलेगी। शो की मेजबानी जिमी किमेल करेंगे।

दीपिका पादुकोण भी आएंगी नजर

आरआरआर के अलावा, दो अन्य भारतीय फिल्मों को बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म कैटेगरी में नामांकित किया गया है। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर - कार्तिकी गोंजाल्विस की द एलिफेंट व्हिस्परर्स और शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीथ्स। ऑस्कर 2023 का अन्य मुख्य आकर्षण बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण होंगी, जिन्हें अन्य ए-लिस्ट हस्तियों के एक ग्रुप के साथ हाल ही में ऑस्कर प्रेजेंट्स में से एक के रूप में घोषित किया गया था। दीपिका ने सोशल मीडिया पर ऑस्कर के हैशटैग के साथ खुशखबरी भी शेयर की थी। 

ऑस्कर 2023 के प्रेजेंटर्स हैं...

ड्वेन जॉनसन, जो सलदाना, जेनिफर कॉनेली, रिज अहमद, एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, माइकल बी जॉर्डन, मेलिसा मैक्कार्थी और जेनेल मोने भी ऑस्कर 2023 में पुरस्कार देंगे।