विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscars 2023: 62 साल बाद पहली बार नहीं होगा ऑस्कर में कारपेट का रंग लाल, जानिए क्यों

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Sat, 11 Mar 2023 09:02 AM (IST)

ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरने में सितारे कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। रेड कारपेट पर ...और पढ़ें

Photo Credit : Oscar 2023 Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Oscar 2023 Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Oscars 2023: हॉलीवुड हो या बॉलीवुड, अवॉर्ड समारोह का काफी महत्व है। अवॉर्ड शो चाहे कोई भी हो उसमें रेड कारपेट का काफी महत्व है। आज हर जगह अवॉर्ड समारोह में रेड कारपेट पर सितारे जगमगाते नजर आते हैं। इन रेड कारपेट पर चल कर सितारे अपने खास लुक और ड्रेसिंग स्टाइल का जलवा बिखेरते हैं। इसे चमक-दमक और ग्लैमर से भी जोड़कर देखा जाता है।

वहीं, ऑस्कर अवॉर्ड समारोह की बात की जाए तो इसको लेकर पूरी दुनिया के सितारों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरने में सितारे कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। रेड कारपेट पर चलते सितारे, बाकी दुनिया से एकदम अलग नजर आने की होड़ में लगे रहते हैं, लेकिन इस बार आपको ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में रेड कारपेट देखने को मिलेगा। रेड कारपेट का रंग अब बदल दिया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

रेड की जगह इस बार चमकीले सफेद रंग का होगा कारपेट

साल 1961 से शुरू हुए ऑस्कर अवॉर्ड के रेड कारपेट का रंग बदल दिया गया है। 1961 यानी 33वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के बाद से हर साल रेड कारपेट बिछाया जाता है। ऐसे में अब 62 साल बाद यह परंपरा बदल गई है। ऑस्कर की मेजबानी करने वाली एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स ने लाल के बजाय इसके लिए इस बार चमकीले सफेद रंग को चुना है। बता दें कि अवॉर्ड शो पर अंग्रेजी में 'शैम्पेन' के नाम से जाने जाने वाले इस रंग का कालीन भी बिछाया गया है।

लॉस एंजेलिस में 12 मार्च को होगा ऑस्कर अवार्ड  

बता दें कि ऑस्कर अवार्ड समारोह लॉस एंजेलिस में 12 मार्च को होने वाला है, जबकि भारत में समारोह 13 तारीख की सुबह से देखा जाएगा। ऑस्कर होस्ट जिमी किमेल ने हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में इस कारपेट को लॉन्च किया है।