विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscars 2023: इस बार ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुई हैं ये भारतीय फिल्में और डाक्यूमेंट्री, देखें पूरी लिस्ट

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Sat, 11 Mar 2023 06:30 PM (IST)

बता दें कि साल 1961 से शुरू हुए ऑस्कर अवॉर्ड के रेड कारपेट का रंग बदल दिया गया है। 62 ...और पढ़ें

Photo Credit : Oscars 2023 Academy Awards
Photo Credit : Oscars 2023 Academy Awards

नई दिल्ली, जेएनएन। 95th Academy Awards: ऑस्कर अवॉर्ड 2023 की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में होने जा रहा है, जबकि भारत में समारोह 13 तारीख की सुबह देखा जाएगा। ऑस्कर अवॉर्ड में शामिल होने का सपना हर कोई देखता है। ऑस्कर अवॉर्ड में पूरी दुनिया की फिल्में शामिल होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि ऑस्कर 2023 अवॉर्ड में कौन सी भारतीय फिल्में और डॉक्यूमेंट्री इस बार नॉमिनेट हुई हैं।

1. RRR

ऑस्कर 2023 अवॉर्ड में भारत से जगह बनाने वाली पहली फिल्म एसएस राजामौली की RRR है। पैन-इंडियन हिट और ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा मूवी 'आरआरआर' को इसके गाने 'नाटु-नाटु' (Natu Natu) को ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी के नॉमिनेशन में कुल पांच गाने शामिल हैं, जिनमें से एक 'नाटु-नाटु' है।

2. All That Breathes

शौनक सेन द्वारा निर्देशित All That Breathes एकेडमी अवॉर्ड से पहले कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर चुकी है। वहीं, इस डॉक्यूमेंट्री ने ऑस्कर में भी कर में भी अपनी जगह बना ली है। इस फिल्म को शॉनक सेन, अमन मान और टेडी लीफर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। कहानी उन दो भाइयों, मौहम्मद साऊद और नदीम शहजाद के बारे में है जो दूषित हवा और गंदगी के कारण मर रहे पक्षियों का इलाज करते हैं और उन्हें नई जिंदगी देते हैं। इस फिल्म को ऑस्कर 2023 में 'Documentary Short Subject category' के लिए नॉमिनेट किया गया है।

3. The Elephant Whisperers  

गुनीत मोंगा की फिल्म The Elephant Whisperers पिछले साल 8 दिसंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 41 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में उस कपल (बोमन और बेली) की कहानी दिखाई गई है, जिसे एक अनाथ एलीफेंट मिलता है। इस एलीफेंट का नाम रघु होता है। रघु के लिए कपल का घर रिहैबिलिटेशन सेंटर होता है। इसमें इंसान और जानवर के बीच के अटूट प्रेम को दर्शाया गया है। इसको ऑस्कर 2023 में 'Best Documentary फिल्म' के लिए नॉमिनेशन मिला है।