Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Om Puri Birth Anniversary: इंटीमेट सीन में ओम पुरी संग बेकाबू हो गई थी ये एक्ट्रेस, दोनों का हो गया था ऐसा हाल

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2022 12:12 PM (IST)

    Om Puri Birth Anniversary 18 अक्टूबर 1950 को ओम पुरी का जन्म अम्बाला में हुआ था। वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई पटियाला से पूरी की थी। एक्टर की लाइफ आसान नहीं थी। यहां तक उन्होंने चाय की दुकान तक में काम किया।

    Hero Image
    Photo Credit : Om Puri Midday Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Om Puri Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ओम पुरी को आज भी उनके  दमदार अभिनय के लिए याद किए जाता हैं। भले अब ओम पुरी इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में वो हमेशा ही जिंदा रहेंगे। आज ओम पुरी की 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 18 अक्टूबर, 1950 को अम्बाला में हुआ था। वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई पटियाला से पूरी की थी। एक्टर की लाइफ आसान नहीं थी। यहां तक उन्होंने  चाय की दुकान तक में काम किया। वहीं बाद में ओम पुरी एनएसडी से जुड़े और जब फिल्मों में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने खुद को साबित करते हुए अपना बड़ा नाम कमाया। करियर के दौरान ओम पुरी ने कई तरह के रोल को पर्दे पर जिया। उन्होंने गंभीर से लेकर, रोमांटिक और एक्शन तक के रोल को फिल्मों में निभाया। लेकिन उनका एक बोल्ड सीन सुर्खियों में रहने के साथ-साथ काफी विवादों में रहा था। ये सीन एक्टर ने बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस संग प्ले किया था। वहीं इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था जिसे लेकर अब चर्चा जोरों पर है। आइए जानते हैं पूरी कहानी...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     'आस्था' में ओम पुरी ने पार की थी सारी हदें

    एक्टर ओम पुरी ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'आस्था: इन द प्रिजन ऑफ स्प्रिंग' में बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के संग जबरदस्त बोल्ड सीन दिया था। फिल्म में रेखा ने ओम पुरी की पत्नी का रोल निभाया था। रेखा उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो पर्दे पर अपने रोल को नेचुरल बनाने के लिए काफी वर्क करती हैं। वहीं, इस इंटीमेट सीन के लिए भी उन्होंने काफी मेहनत की थी। इस मूवी में एक नहीं, बल्कि कई बोल्ड सीन्स हैं। रेखा ने ओम पुरी के अलावा एक्टर नवीन निश्चल के साथ भी बोल्ड सीन दिए हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था, जिसे याद कर रेखा को भी शर्म आ जाती होंगी।

    शूटिंग के दौरान हुए था कुछ ऐसा

    दरअसल, रेखा और ओमपुरी को एक कुर्सी पर बैठकर इंटीमेट सीन देना था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीन को देने के वक्त रेखा इतनी ज्यादा खो गई थी कि उन्हें होश ही नहीं रहा और जिस कुर्सी पर वो सीन कर रहीं थीं वो टूट गई। बता दें कि दोनों कपल का वजन काफी ज्यादा था। इसी वजह से कुर्सी टूट गई थी। अमेजन प्राइम पर आपको ये फिल्म देखने के लिए मिल जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Anupama Update: अनुज ने किया खुलासा, इस उम्र में फिर मां बनेंगी अनुपमा? यहां जानें पूरा सच

    इन फिल्मों में आए नजर  

    ओम पुरी ने फिल्म 'आक्रोश' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 'अर्द्ध सत्य' और 'आरोहण' में अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया। इन दोनों फिल्मों के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। वहीं, ओम पुरी को ‘जाने भी दो यारों’, ‘चाची 420’, ‘हेरा फेरी’, ‘मालामाल वीकली’, ’मिर्च मसाला’ जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।