Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nora Fatehi ने फिर फैंस के दिलों पर गिराई बिजलियां, पहनी हद से ज्यादा ट्रांसपेरेंट ड्रेस

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 02:31 PM (IST)

    Nora Fatehi Bold Video Viral एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्हें वैनिटी वैन ने निकलकर गाड़ी की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता हैl इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैl

    Hero Image
    Photo Credit : Nora Fatehi Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बाॅलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों हाई प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग केस के लेकर चर्चा में बनीं हुई हैं। नोरा का नाम करोड़ों की ठगी करने वाले सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ रहा है। इस केस में  जैकलीन फर्नांडिज के साथ अब नोरा का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच अब नोरा अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। नोरा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो काफी रिवीलिंग ड्रेस में पहने नजर आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिवीलिंग ड्रेस में स्पॉट हुईं नोरा

    नोरा फतेही के वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्हें डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा के सेट पर स्पॉट किया गया। उन्हें देखते ही हमेशा ही तरह पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए जुट जाते हैं। इस दौरान नोरा एक बार फिर से फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती नजर आईं। नोरा ने इस दौरान व्हाइट कलर की बेहद ही टाइट फिटिंग ड्रेस कैरी की थी। उनकी ये ड्रेस काफी ज्यादा शिमरी है। इस चमचमाती ड्रेस में उनकी हाॅटनेस बस देखते ही बन रही है। 

    लुक पर फिदा हुए फैंस

    उनकी इस ड्रेस का नेक काफी डिफरेंट है। इस ड्रेस के नेक को हैवी नेकलेस की तरह से डिजाइन किया गया है। वहीं इस बैकलेस ड्रेस में वो अपना  परफेक्ट फिगर खूबसूरती से फ्लॉन्ट  करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें हाॅट, बोल्ड, गाॅर्जियस और ब्यूटीफुल बता रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर से शादी करना चाहती थीं जैकलीन फर्नांडीज, सच्चाई पता चलने पर....

    फिल्मों में स्पेशल नंबर दें चुकीं हैं नोरा

    नोरा फतेही के इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि वह कई फिल्मों में स्पेशल नंबर भी कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया है। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।